

रतलाम । नगर निगम द्वारा 3 से 5 सितम्बर तक रामगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय तेजाजी मेले में बीती रात आयोजित खाटू श्याम भजन संध्या में भजन गायिका सोनाली सिंह एवं अन्य गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुती देकर बड़ी संख्या में उपस्थित श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
खाटू श्याम भजन संध्या की शुरूआत भगवान श्री गणेश वंदना से की गई इसके पश्चात बाबा का दरबार सुहाना लगता है, अगर श्याम तेरी कृपा ना होती, मेरा बाबा रंग रंगीला मैं तो नाचूंगी, हमारे घर श्याम आये है, हमें प्रीत तुमसे हुई श्याम प्यारे, ऐसा है मेरा सांवरिया, भर दे रे श्याम झोली भर दे, तेरी शरण में आया मैं बाबा मेरी लाज रखना जैसे कई भजनों की प्रस्तुती भजन गायिका सोनाली सिंह व साथी कलाकारों ने अपने सुमधुर कंठ से देकर बड़ी संख्या में उपस्थित श्रोताओं को देर रात तक रोके रखा व झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल ने भी बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति दी।
प्रारंभ में कलाकारों का स्वागत महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री कन्हैयालाल मौर्य, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी श्री धर्मेन्द्र व्यास, महापौर परिषद सदस्य श्री विशाल शर्मा, श्री अक्षय संघवी, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती प्रीति-संजय कसेरा, पार्षद श्री धर्मेन्द्र रांका के अलावा, श्री संजय कसेरा, श्री धर्मेन्द्र कारू आदि ने पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से किया।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद श्री प्रेम उपाध्याय, श्री संदीप यादव, श्री सुरेश पापटवाल के अलावा श्री विनोद राठौड़ सहित बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित थे।