रतलाम । दिनांक 30.08.2022 को ग्राम खेजडिया सोंधियान के गोपाल सिंह द्वारा जेसीबी मशीन खरीदने हेतु घर से नगदी 1,70,000 रुपये व एसबीआई बैंक ताल से चेक के माध्यम से निकाले गये 4,00,000 रुपये कुल 5,70,000 रुपयो को एक कपडे की थैली मे भरकर अपने जीजा शैतान सिंह निवास रछालिया थाना आलोट को पशु हाट ताल में दिये गये एवं जेसीबी का सौदा करने हेतु नागदा चले जाना व सौदा पट जाने पर जीजा शैतान सिंह को रुपये लेकर नागदा आना बताया। कुछ समय बाद फरियादी शैतान सिंह रुपयो से भरी थैली को लेकर अपने घर जा रहा था कि ताल जावरा रोड ओजस हास्पीटल के पास पहुंचा कि पीछे से बिना नम्बर की काले रंग की पल्सर मोटर सायकल पर आये दो व्यक्तियो द्वारा फरियादी से रुपयों से भरी थैली/बेंग छीनकर पैर से मोटर सायकल को धक्का देकर भाग जाने पर फरियादी शैतान सिंह निवासी रछालिया की रिपोर्ट पर अप क्र 424/2022 धारा 394 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया।
उक्त गंभीर लूट की घटना को ट्रेस कर अज्ञात आरोपीयो की गिरफ्तारी एवं लूट के पैसों की बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम द्वारा पुलिस टीम का गठन करते हुये ईनाम की उद्घोषणा की गई ।
घटना का पर्दाफाश
अज्ञात दो बदमाश आरोपियों की तलाश हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनिल कुमार पाटीदार व एसडीओपी आलोट सुश्री शाबेरा अंसारी के निर्देशन में टीम द्वारा लगातार आरोपियों के आने जाने के रास्ते के सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर विश्वसनीय मुखबीरों को मामुर किया गया। दिनांक 04.09.2022 को मुखबीर की सूचना पर बांसवाडा राजस्थान से आरोपी दीपक बागरी को हिरासत में लेकर पूछताछ करते उसके द्वारा अपने साथी जयंतीलाल निनामा के साथ रिश्तेदारी मे दिनांक 29.08.22 को जयंतीलाल की बिना नम्बर की पल्सर मोटर सायकल से माधोपुर आना व दिनांक 30.08.2022 को वापस जाते समय ताल मे रैकी कर फरियादी के साथ लूट कर 5,70,000 रुपयों से भरी थैली को लूटकर बांसवाडा पहुंचना व वहाँ पर दोनों के द्वारा रुपयों का बटवारा करना बताया जिस पर आरोपी जयंतीलाल निनामा को ग्राम सागा थाना सदर बांसवाडा से गिरफ्तार किया गया। एवं आरोपी दीपक बागरी से लूट नगदी 1,84,000 रुपये व आरोपी जयंतीलाल से नगदी 2,20,000 रुपयो को बरामद किया गया व आरोपी जयंतीलाल निनामा से घटना मे प्रयुक्त बिना नम्बर की काले रंग की पल्सर मोटर सायकल को जप्त किया गया है बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाकर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया है। आरोपियों से अन्य अपराधों के बारे मे व सदर अपराध मे पूछताछ की जाना शेष है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम-
जयंतीलाल पिता खोमा निनामा उम्र 24 साल निवासी ग्राम सागा थाना सदर बांसवाडा राजस्थान
दीपक पिता अमरलाल बागरी उम्र 22 साल निवासी बागाकोट कल्याण कालोनी बांसवाडा, थाना सिटी कोतवाली बांसवाडा राजस्थान
बरामद/जप्त माल
आरोपी दीपक बागरी से नगदी 1,84,000 रुपये, आरोपी जयंतीलाल से नगदी 2,20,000 रुपये, आरोपी जयंतीलाल निनामा से घटना मे प्रयुक्त बिना नम्बर की काले रंग की पल्सर मोटर सायकल किमती 1,50,000 रुपये ।
आपराधिक रिकार्ड –
आईसीजेएस के आधार पर प्राप्त रिकार्ड – दीपक पिता अमरलाल बागरी अप क्र 127/18 धारा 392 भादवि (बांसवाडा), अप क्र 270/18 धारा 392 भादवि(बांसवाडा), अप क्र 276/18 धारा 392 भादवि (बांसवाडा), अप क्र 282/18 धारा 392 भादवि (बांसवाडा), जयंतीलाल पिता खोमा बागरी, अप क्र 253/19 धारा 379 भादवि (बांसवाडा)स अप क्र 268/19 धारा 379,467,468 भादवि(बांसवाडा)
उक्त लूट की घटना को ट्रेस करने मे निम्न अधिकारी/कर्मचारियो का सराहनीय योगदान रहा है
उनि नागेश यादव, थाना प्रभारी थाना ताल, उनि कन्हैया अवास्या चौकी प्रभारी चौकी खारवाकला, सउनि आर सी भम्भोरिया, आर 629 राजेश सेंगर, आर 810 कमलेश पाण्डे, आर 490 दीपक पाटीदार, आर 955 रोनक पोरवाल, आर 1056 अमित कुमार, सायबर प्रभारी उनि श्रवणसिंह भाटी, आर सायबर आर. विपुल भावसार की मुख्य भूमिका व प्रआर 510 बालमुकंद परमार, आर 964 ओमप्रकाश गुर्जर, आर 954 प्रेमसिंह निनामा, आर 1135 प्रीतम लोहार, आर 443 मनोज चोधरी, आर 1031 गोविंदराम का सराहनीय योगदान रहा है।