संयम समझने का नहीं अंतरंग में उतारने का विषय है – महासंत जैन मुनि श्री 108 विशल्य सागर गुरुदेव

पर्वाधीराज दसलक्षण पर्यूषण का छठा दिन जैन धर्मावलंबियों ने उत्तम संयम धर्म के रूप में मनाया

झुमरीतिलैया (कोडरमा)5 सितंबर 22 सोमवार । जैन धर्म का पर्वाधीराज दसलक्षण पर्यूषण का छठा दिन जैन धर्मावलंबियों ने उत्तम संयम धर्म के रूप में मनाया झुमरीतिलैया में धर्म और ज्ञान की गंगा बहा रहे । महासंत जैन मुनि श्री 108 विशल्य सागर गुरुदेव ने अपनी पीयूष वाणी मे भक्तजनों को कहा कि संयम समझने का नहीं अंतरंग में उतारने का विषय है संयम व्यक्ति को पूज्य और वंदनीय बनाता है और इसको देव भी नमस्कार करते हैं बिना संयम के मोक्ष की प्राप्ति नहीं हो सकती है जीवन को संयमित और नियंत्रित बनाना ही संयम है मनुष्य को हमेशा विवेक पूर्वक काम करना चाहिए यत्न पूर्वक कार्य करने से ही संयम होता है नियम और संयम के साथ जीवन जीना चाहिए इसके बिना मनुष्य भी पशु के समान है योगी का जीवन हमेशा स्वतंत्र जीवन होता है और मन को अपने अनुसार चलाते हैं परंतु भोगी व्यक्ति मन का गुलाम बन कर जीते हैं निग्रंथ के बिना निर्वाण की प्राप्ति नहीं हो सकती हैं संसार के बंधन को तोड़ कर संयम धर्म को धारण किया जा सकता है,अपने को व्यवस्थित बना लेना ही संयम है,प्राणों को छोड़कर प्रण को धारण करने वाला ही संयमी होता है
निवर्तमान पार्षद पिंकी जैन ने आज शिक्षक दिवस गुरुदेव विशल्य सागर जी एवं पर सभी गुरुओं को नमन करते हुए कहा कि गुरु के त्याग और तपस्या का मूल्य कभी भी चुकाया नहीं जा सकता है माता पिता के बाद गुरु का हाथ पकड़कर ही शिष्य अपने जीवन में सही राह पकड़ कर अपना जीवन उज्ज्वल करता है परिवार,समाज और राष्ट्र निर्माण में गुरु के द्वारा अर्जित संस्कारित ज्ञान से ही पथ प्रशस्त हो सकता है
प्रात:राजकीय अतिथि गुरुदेव विशल्य सागर जी के मुखारविंद से नया मंदिर जी में महा शांति धारा का पाठ किया गया भगवान की शांति धारा का सौभाग्य कैलाश चंद संदीप काला मुकेश किरण सेठी परिवार को मिला, बड़ा मंदिर जी में भगवान पार्श्वनाथ की शांति धारा का सौभाग्य जय कुमार त्रिशला मनीष गंगवाल परिवार को मिला मूल वेदी में भगवान की शांति धारा का सौभाग्य प्रकाश कमल राजीव छाबड़ा परिवार को मिला नया मंदिर में दीप प्रज्वलन, शास्त्र भेंट, और जैन संत गुरुदेव विशल्य सागर जी का चरण प्रक्षालन का सौभाग्य निवर्तमान पार्षद पिंकी जैन, नवीन जैन सम्यक प्रज्ञा परिवार एवं शांतिलाल राजेश छाबड़ा, विनोद अजय गोलू सेठी परिवार को मिला, आज दोनों मंदिरों में भक्तजनों ने धूप दशमी की पूजा अर्चना की ,और मंदिर में कर्म के निर्जरा के लिए मंत्रित धूप खेने का काम किया ,आगरा से आए जिनवाणी चैनल के मिथुन मेहता जी को समाजसेवी सुरेश झाझंरी मीडिया प्रभारी नवीन जैन, राजकुमार अजमेरा और पदाधिकारियों ने सम्मानित किया, समाज के मंत्री ललित सेठी, उप मंत्री नरेंद्र झाझंरी, चतुर्मास के संयोजक सुरेंद्र काला, पूर्व अध्यक्ष सुशील छाबड़ा जयकुमार गंगवाल, ने सभी भक्तजनों को कार्यक्रम पूजा में सहयोग के लिए प्रेरित किया,रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेताओं को पुरस्कार संजय किरण बडज़ात्या के द्वारा दिया गया ,यह सभी जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी राजकुमार अजमेरा,नवीन जैन ने दी

Play sound