कांग्रेस पार्षद दल द्वारा महापौर व निगम अध्यक्ष का स्वागत निगम सम्मेलन शीघ्र बुलाने की मांग

रतलाम । कांग्रेस पार्षद दल ने नेता प्रतिपक्ष श्री शांतिलाल वर्मा के नेतृत्व में निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा-मनोज शर्मा का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत कर शहर की समस्याओं से अवगत कराते हुए शीघ्र सम्मिलन बुलाने की मांग की गई। इस अवसर पर महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल का भी स्वागत किया गया।
कांग्रेस पार्षद दल ने महापौर माननीय श्री पटेल से शहर की सफाई व्यवस्था संबंधी समस्या, वार्ड प्रभारियों को बदलने एवं रतलाम शहर की सड़कों के रूके निर्माण कार्यो को शीघ्र प्रारंभ करवाये जाने के संबंध में चर्चा की।
इस अवसर पर उपनेता प्रतिपक्ष श्री कमरूद्धीन कचवाय, पार्षद सर्वश्री श्रीमती यास्मीन शैरानी, वहीद शैरानी, फकरूद्धीन मंसूरी, मोहम्मद नासिर कुरेशी, श्रीमती आशा रावत, श्रीमती भावना पैमाल, श्रीमती केसरबाई, श्रीमती मनीषा व्यास, श्रीमती कविता महावर, श्रीमती निलोफर खान, श्रीमती मीनाश्री सेन, श्रीमती उमा-रामचन्द्र डोई, श्रीमती मनीषा-विजयसिंह चौहान, रजनीकांत व्यास, राजीव रावत, हितेश पैमाल, भरत सेन, किशन दादा, रोहित मीणा आदि उपस्थित थे।