महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल ने किया प्रो. अजहर हाशमी का सम्मान

रतलाम। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल द्वारा सेवानिवृत्त व्याख्याता, साहित्यकार एवं लेखक अजहर हाशमी का शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जैन ने कहा कि साहित्यकार, लेखक एवं कवि अजहर हाशमी सर ने रत्नपुरी रतलाम को गौरवान्वित किया है, आपका सर्व धर्म ज्ञान एवं लेखन सर्वधर्म एवं समभाव का प्रतीक है। डॉ. प्रदीप जैन ने आपके पर्यूषण पर्व पर प्रकाशित लेख आराधना में लीनता से होती है दूर दीनता का भी उल्लेख किया। प्रोफेसर अजहर हाशमी ने महावीर पर लिखी अपनी काव्य रचना का पाठ कर सबको अभिभूत किया कर दिया। प्रशांत छाजेड़ ,शुभम भंडारी, पारस जैन ने अजहर हाशमी सर का स्वागत किया। संस्थापक सचिव महेंद्र छाजेड़ ने आभार व्यक्त किया।

Play sound