
रतलाम। शहर में सभी और गणेशोत्सव को लेकर उमंग उत्साह और खुशी का माहौल बना हुआ है । श्री गणेश जी की पूजा एवं आराधना का दौर लगातार जारी है! श्री विनायक महोत्सव समिति सखवाल नगर द्वारा धूमधाम से उत्सव मनाया जा रहा है । इसी क्रम में आरती के मुख्य अतिथि शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, महामंत्री राजीव रावत एवं पार्षद श्रीमती आशा रावत रही। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष पवन व्यास, साहिल उपाध्याय, सत्यनारायण उपाध्याय, पीयूष व्यास, विशाल पंड्या ने अतिथियों का स्वागत किया । आरती के पश्चात प्रसादी वितरण का कार्यक्रम किया गया ।