जावरा (अभय सुराणा ) । अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अभय सुराणा ने बताया कि आज समाचार पत्र में जब यह जानकारी प्राप्त हुई कि मध्य प्रदेश के 150 से अधिक संप्रेषण गृह बाल गृह,पालघर विशेष ग्रह शिशु ग्रह के साथ 30 सरकारी और 97 अशासकीय संस्था है जिसमें रहने वाले किशोरों को सप्ताह में एक बार चिकन व4 दिन अंडा परोसा जाएगा इसकी अधिसूचना 25 अगस्त को जारी कर दी गई इस निर्णय का अखिल भारतीय जैन दिवाकरविचार मंच ओर श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति विरोध करती है। जैन दिवाकर विचार मंच शीघ्र ही इस संदर्भ में कार्य योजना तैयार कर ज्ञापन देगा एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा एवं अपना विरोध दर्ज कर इस निर्णय को वापस लेने का आग्रह करेगा।