रतलाम। राहुल गांधी जी 7 सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा प्रारंभ कर रहे हैं पूरे देश में जनजागृति लाने के उद्देश्य से सभी जिला एवं ब्लाक कमेटियों द्वारा अपने क्षेत्रों में समर्थन में पदयात्रा निकाली जाएगी। इसी तारतम्य में दिनांक 8 सितंबर को शहर कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कांग्रेस पार्षद दल द्वारा पदयात्रा सुबह 10:30 बजे स्थानीय सुभाष नगर चौराहे से निकाली जाएगी।
सभी आमजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पदयात्रा में शामिल होने की अपील शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, पारस सकलेचा, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट, श्रीमती यास्मीन शेरानी ,रजनीकांत व्यास कमरुद्दीन कछवाया, बसंत पंड्या ,विजय सिंह चौहान , महीप मिश्रा, अरविंद सोनी,नीलेश शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, सैयद बुशत, हितेश पैमाल द्वारा की गई है।