रतलाम । 10 दिवसीय गणेश उत्सव के दौरान भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पैलेस रोड़ मे प्रतिदिन भगवान श्री गणेशजी की आराधना की जा रही है। मंगलवार को निगम अध्यक्ष एवं पार्षदगण द्वारा भगवान की आरती पर प्रसादी वितरीत की गई।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि इस दौरान निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, कृष्णा सोनी पार्षद भगतसिंह भदौरिया, पप्पु पुरोहित, धर्मेन्द्र राका, निशा पवन सोमानी, सपना गौरव त्रिपाठी, शक्ति सिंह राठौर, देवश्री पुरोहित, हितेश कामरेड़, परमानन्द योगी, कविता चौहान सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।