मातृ पिता की वंदना के साथ सम्पन्न समारोह


रतलाम । सेवा समर्पण एवं त्याग ही जैन धर्म का मूल जड़ है और यह प्रेरणा ज्ञान और संस्कार हमें अपने घरों के बडो से मिलते है उक्त उद्बोधन फ़ेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत कोठारी ने गणगौर वाटिका बांसवाड़ा मे जैन श्वेताबर सोशल्य ग्रुप बांसवाड़ा के शपथ ग्रहण समारोह मे कहे, कार्यक्रम के पूर्व शंखश्वर पाश्वनाथ की तस्वीर पर दीपप्रजवलित कर माल्यार्पण अतिथियों द्रारा किया गया ग्रुप के बच्चो के सांस्कृतिक प्रस्तुति दी स्वागत उद्बोधन निर्वतमान अध्यक्ष कुशाग्र चौधरी किया, अध्यक्ष मनोज कोठारी को शपथ फ़ेडरेशन मार्गदर्शक दिलीप गोटा वाला ने चेयरमेन प्रतिक चेलावत को राजस्थान रीजन चेयरमेन विवेक लोढ़ा ने एवं सभी पदाधिकारियों उपाध्यक्ष मुकेश सेठ, दीपक गांघी सचिव सुमित लोढ़ा कोषाध्यक्ष कमल चोपड़ा, प्रचार सचिव अखिलेश वनवट, मानवसेवा सचिव राजन सांभर, नितिन नगावत को मालवा रीजन चेयरमेन संदीप भंडारी ने शपथ दिलाई, नवनियुक्त अध्यक्ष मनोज कोठारी ने आगामी कार्ययोजना पर प्रकाश डाला श्री संध के तपस्वीयो का बहुमान एवं मेधावी छात्रों का सम्मान सभी संघ के अध्यक्ष ने किया एस अवसर पर रतलाम ग्रुप अध्यक्ष नीलेश पोरवाल भवानीमंडी ग्रुप के लकी मारवाड़ी भी मंच पर शोभायमान थे सभी अभिभावक की पावन उपस्थिति मे उनकी सुंदर वंदना की गईं,कार्यक्रम का संचालन आतिश राणावत, प्रिया जैन, कोमल जैन एवं आभार सचिव सुमित लोढ़ा माना।