गुम मोबाईल रतलाम, इन्दौर, धार, मंदसौर, नीमच, उज्जैन, झाबुआ, शिवपुरी से बरामद जप्त/रिकव्हर मोबाईलों में अधिकांश मोबाईल सेमसंग एंव विवों कंपनी के
रतलाम । पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अभिषेक तिवारी (भा.पु.से.) द्वारा लोगो के मोबाईल गुम होने से हुए आर्थिक नुकसान को दृष्टिगत रखते हुए गुम मोबाईल की बरामदगी हेतु एक विशेष अभियान अति. पुलिस अधीक्षक श्री सुनिल पाटीदार के मार्गदर्शन में प्रांरभ करवाया गया । अभियान के तहत 50 गुम मोबाईल किमती लगभग (8 लाख रूपयें) ट्रेस कर संबंधितों को प्रदाय किये गये। गुम हुये मोबाईलों की जॉच में अधिकांश मोबाईलों मे गुम होने संबंधी तथ्य सामने आये हैं। गुम हुए मोबाईल मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरो से प्राप्त किये गये हैं । मोबाईल सभी मोबाईल अलग व्यक्तियों से प्राप्त हुए हैं एवं उनके द्वारा बताया गया कि मोबाईल उन्हें रोड पर गिरा मिला जिसे उनके द्वारा अज्ञानतावश उपयोग करना बताया एंव पुलिस जॉच में सहयोग किया जाने से भविष्य में गुम मोबाईल प्राप्त होने पर निकटम थाने पर जमा करवाने की समझाईस दी गई। । बरामद मोबाईलों में अधिकांश मेाबईल सेमसंग, विवों कंपनी, रियलमी, रेडमी,, ओप्पों , आदि विभिन्न कंपनियों के मोबाईल हैं।
अभियान के तहत सायबर सेल के उप निरी. श्रवणसिंह भाटी, प्र. आर. मनमोहन शर्मा , प्र.आर. लक्ष्मीनारायण सुर्यवंशी, प्र.आर. हिम्मतसिंह आर. विपुल भावसार, आर. मयंक व्यास, आर. तुषार सिसौदिया, आर. राहूल पाटीदार द्वारा गुम हुए मोबाईल बरामदगी में विशेष सराहनीय कार्य किया जाने से पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी द्वारा इन्हें 500/- रूपयें के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत किये जाने की घोषणा की है। गुम हुआ मोबाईल यदि किसी व्यक्ति को प्राप्त होता हैं और वह उक्त मोबाईल यदि पुलिस को जमा करवाता हैं तो उक्त व्यक्ति को उचित पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया जावेगा ।