मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत रक्तदान शिविर संपन्न, 754 लोगों द्वारा रक्तदान किया गया

रतलाम । जिले में मुख्यमंत्री जन सेवा अध्ययन कार्यक्रम के घटक के रूप में रक्तदान अमृत महोत्सव के अंतर्गत 754 लोगों द्वारा रक्तदान किया गया। रोटरी हॉल में आयोजित रक्तदान कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजेश गुप्ता, जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अरुण श्रीवास्तव, विधायक श्री चेतन्य काश्यप, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, समाजसेवी श्री गोविंद काकानी, मध्यप्रदेश रेडक्रॉस सोसाइटी सदस्य श्री महेंद्र गादिया, प्रभारी सीएमएचओ डॉ. वर्षा कुरील, सिविल सर्जन डॉ. आनंद चंदेलकर, डॉक्टर गौड़, डॉ. अज़हर अली, निगमायुक्त श्री अभिषेक गहलोत, पैथोलॉजिस्ट डॉ. सी.पी. राठोड, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के श्री अभिनव बरमेचा, सुपर क्लॉथ मार्केट एसोसिएशन के श्री नीरज बरमेचा, श्री सुशील मूणत, लायंस क्लब, रोटरी क्लब, लिओ क्लब, सेवा भारती एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम संपन्न किया गया।
इस अवसर पर विधायक श्री चेतन्य काश्यप ने अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के सदस्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की और उन्होंने जिले में सभी नागरिकों से 1 अक्टूबर तक अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की। रक्तदान के दौरान विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं द्वारा अभूतपूर्व सहयोग प्रदान करते हुए रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। रक्तदान शिविर के दौरान शहर के निगमायुक्त श्री अभिषेक गहलोत, उपायुक्त नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग से श्री एस.के. दवे, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री सुरेंद्र जैन सहित जिले की अनेक बड़ी हस्तियों ने रक्तदान किया और जिले के लिए एक मिसाल प्रस्तुत की । इसी प्रकार रतलाम के जावरा में 150 लोगों ने, बिरमावल में 104 लोगों ने तथा रावटी में 104 लोगों ने रक्तदान किया।

Play sound