जावरा (अभय सुराणा)। सफलता, सेवा कामयाबी या जीत नाम कोई भी हो इन सबका अर्थ एक ही है। इन्हें हासिल करना बहुत ही गर्व की बात होती है। सफलता हासिल कर ही लोग इतिहास रचते हैं। लेकिन इस कामयाबी का फायदा तब ही है, जब इसकी ख़ुशी मानाने वाले साथ हों। ऐसे अवसर पर हम कुछ शब्दों के जरिये भी सफलता प्राप्त करने वाले का उत्साह वर्धन कर सकते हैं, उनका सम्मान कर उन्हें बधाई देकर।
उक्त बात आज हुसैन टेकरी पर रतलामी गेट मस्जिद इंतजामिया कमेटी के सदस्यों ने हुसैन टेकरी समिति के सचिव बाले खान के सम्मान के अवसर पर हार पहना उनका सम्मान कर बधाई देते हुए कही । यहां उल्लेखनीय है कि bsnl में।सेवा निवृत्ति के पूर्व से ही श्री खान, अबू सईद दरगाह पर भी लगभग 26 वर्ष से सफलता पूर्वक लंगर खाना में सेवा दे रहे हैऔर हुसैन टेकरी पर सचिव के पद पर मानद सेवा दे रहे है। स्वागत करने वालो में पत्रकार नाहरू मोहम्मद, बंशीलाल पोरवाल,रालामी गेट मस्जिद कमेटी के असलम खान ,मोहम्मद पटेल,अजीज खां आदि उपस्थित थे।