श्री कालिका माता नवरात्रि मेले का हुआ भव्य शुभारंभ

रतलाम । श्री कालिका माता मंदिर परिसर में 26 सितम्बर से 09 अक्टूबर 2022 तक लगने वाले 14 दिवसीय श्री कालिका माता नवरात्रि मेले का भव्य षुभारंभ विधायक रतलाम शहर श्री चेतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य, महापौर श्री प्रहलाद जी पटेल की अध्यक्षता, पूर्व गृह मंत्री श्री हिम्मत जी कोठारी, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा जी शर्मा के विषेश आतिथ्य, श्री निमिष व्यास, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी श्री धर्मेन्द्र व्यास (गुड्डू भैया), राजस्व समिति प्रभारी श्री दिलीप कुमार गांधी, जलकार्य एवं सीवरेज समिति प्रभारी श्री भगतसिंह भदौरिया, शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ समिति प्रभारी श्रीमती अनिता कटारा, स्वच्छता एवं ठोस अपषिश्ठ प्रबंधन समिति प्रभारी श्री विशाल शर्मा, विद्युत एवं यांत्रिकी समिति प्रभारी श्री अक्षय संघवी, शहरी गरीबी उपशमन सामाजिक कल्याण प्रकोष्ठ समिति प्रभारी श्री रामू भाई डाबी, यातायात एवं परिवहन समिति प्रभारी श्रीमती सपना त्रिपाठी, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती स्मिता माहेश्वरी, श्री योगेश पापटवाल, पार्षदगण की व पार्षदगणों की उपस्थिति में विधिवत् पूजा-अर्चना के साथ किया गया।
विधायक रतलाम श्री काश्यप ने इस अवसर पर कहा कि रतलाम नगर का श्री कालिका माता मेला आस्था से जुड़ा है, इस मेले में धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ सांस्कृतिक आयोजन भी आयोजित होते है। नवरात्री मां की आराधना का पर्व होता है हम नौ दिन मां की आराधना अलग-अलग रूपों में करते है तथा विजया दशमी पर असुर शक्तियों का विनाश कर विजय प्राप्त करते है हम सभी को असुर शक्तियों के विनाश के साथ-साथ नगर का प्रत्येक क्षेत्र में विकास कर विजयश्री प्राप्त करना होगा।
महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, मेले दिलों को जोड़ते हैं, हमें आने वाली पीढ़ी के लिये मेलों को सहेजने के साथ इनका विस्तार करना होगा। नगर निगम परिषद हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का कार्य कर रही है। वर्तमान निगम परिषद ने 10 दिवसीय मेले को बढ़ाकर शरद पूर्णिमा तक आयोजित किये जाने का निर्णय लिया है ताकि मेले में आने वाले व्यापारियों का भरपुर व्यापार हो साथ नागरिकों का भी भरपुर मनोरंजन हो।
निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने इस अवसर पर सभी को नवरात्र पर्व की बधाई देते हुए कहा कि नवरात्री का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है, हमें बुराई को दूर करने के लिये मां की आराधना करनी चाहिये भगवान श्रीराम ने भी रावण पर विजयश्री प्राप्त करने के लिये मां की आराधना की थी।
प्रांरभ में अतिथि, महापौर परिषद सदस्य, पार्षदगणों का स्वागत उपायुक्त श्री विकास सोलंकी, निगम अधिकारी, श्री कालिका माता सेवा मण्डल ट्रस्ट के पदाधिकारी श्री राजेन्द्र शर्मा, श्री गणपतलाल शर्मा ने पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से किया।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि श्री राजेन्द्र पाटीदार, पार्षद श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती अनिता वसावा, श्रीमती कविता चौहान, श्रीमती आयुषी सांकला, श्रीमती माया पांचाल, श्री परमानन्द योगी पंडित, श्रीमती शबाना, श्रीमती हीना मेहता, श्रीमती प्रीति कसेरा, पूर्व पार्षद सर्वश्री पवन सोमानी, मंगल लोढ़ा, मोहनलाल धभाई, सुदीप पटेल के अलावा सर्वश्री मनोज शर्मा, निलेश गांधी, हेमन्त राहौरी, राजेश माहेश्वरी, शेरू पठान, हार्दिक मेहता, तन्मय त्रिवेदी, सुधांशु व्यास, रवि पालीवाल, रवि जैन, कमल सिलावट, गोपाल शर्मा, ओमप्रकाश बोरीवाल, निगम अधिकारी सर्वश्री सुरेशचन्द्र व्यास, जी.के. जायसवाल, मोहम्मद हनीफ शेख, राजेन्द्र मिश्रा, अनवर कुरेशी, रामचन्द्र शर्मा, ए.पी. सिंह, सुहास पंडित, बी.एल. चौधरी, राजेश पाटीदार, ब्रजेष कुशवाह, मनीष तिवारी व नागरिक उपस्थित थे।
मेला शुभारंभ पश्चात निगम रंगमंच पर श्री कालिका माता सेवा मण्डल ट्रस्ट की बालिकाओं द्वारा गरबा नृत्य किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्री आशीष दशोत्तर ने किया व आभार सामान्य प्रषासन समिति प्रभारी श्री धर्मेन्द्र व्यास ने माना।

Play sound