मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में अब तक साढ़े पांच हजार से ज्यादा हितग्राहियों के आवेदनों पर स्वीकृति दी गई

रतलाम । मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत जिले में शिविरों के आयोजन का सिलसिला जारी है। अब तक साढ़े पांच हजार से ज्यादा हितग्राहियों के आवेदनों पर स्वीकृति दी गई है। अभियान में अब तक 29 हजार से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं, लंबित आवेदनों पर स्वीकृति की प्रक्रिया जारी है।
कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी ने बताया कि अब तक प्राप्त आवेदनों में से उज्जवला योजना में 203 आवेदनों पर स्वीकृति जारी कर दी गई है। लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली में 267, आहार अनुदान योजना में 1, सीएम स्ट्रीट वेंडर शहरी में 155, स्वच्छ भारत मिशन में 1767, मुख्यमंत्री स्ट्रीट वेंडर ग्रामीण में 289, पशुपालन क्रेडिट कार्ड में 4, मछुआ क्रेडिट कार्ड में 2, लाडली लक्ष्मी में 36, पीएम मातृ वंदना में 23, मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना में 1, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में 12, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में 16, आयुष्मान भारत में 1412, कमर्शियल बैंकों के माध्यम से किसान क्रेडिट कार्ड में 9, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 1, निर्माण श्रमिकों के पंजीयन में 216, सहकारिता विभाग के केसीसी जारी करने में राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन में 566, राष्ट्रीय विधवा पेंशन में 259, सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 160, राष्ट्रीय नि:शक्त पेंशन योजना में 69, परिवार सहायता में 3, कन्या अभिभावक पेंशन योजना में 15, बहु विकलांग और मानसिक विकलांग में 7, मुख्यमंत्री कल्याणी योजना में 7, नि:शुल्क कृत्रिम अंग सहायक उपकरणों में 1, दिव्यांग विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में 3, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में 10 तथा नि:शक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना में 1 आवेदन स्वीकृत किया जा चुका है।

Play sound