

रतलाम। नवरात्रि के पावन पर्व पर मां पद्मावती माता मंदिर नव दुर्गा उत्सव समिति चार बत्ती प्रांगण जवाहर नगर पर नवरात्रि के प्रथम दिन रंगारंग गरबा रास का आयोजन प्रारंभ हुआ । इससे पूर्व चार बत्ती चौराहा चौराहे से माता जी की मूर्ति लेने पहुंचे तथा माता जी की मूर्ति लेकर पूजन अर्चना करते हुए मूर्ति चार बत्ती चौराहा स्थित मंदिर पर स्थापना की। तथा सायं में सर्वप्रथम माता जी की आरती मुख्य अतिथि जवाहर व्यायामशाला के संचालक वैभव जाट पहलवान, प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश गिरी गोस्वामी, प्रेस क्लब सचिव यश शर्मा बंटी भाई ,पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री राजेश जैन जी जवाहर व्यामशाला के वरिष्ठ श्री भगवती लाल जी शर्मा द्वारा माता जी की आरती कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर प्रथम दिवस सैकड़ों बालिकाओं ने गरबा रास में भाग लिया । अतिथियों का स्वागत मंदिर समिति के एवं गरबा आयोजक राजीव रावत गरबा समिति के अध्यक्ष बंटी मरमट, ईश्वर बाबा, क्षेत्रीय पार्षद पार्षद श्रीमती आशा रावत एवं समस्त महिला पदाधिकारियों एवं पुरुष कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। तथा रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश गोस्वामी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिस भी जरूरतमंद बालिका को शिक्षा के लिए आवश्यकता है उसके लिए हम रतलाम प्रेस क्लब व अध्यक्ष की तरफ से आर्थिक सहायता प्रदान करेंगे। इसके लिए अपना नाम व नंबर श्री राजीव रावत को दे देवें। कार्यक्रम का संचालन राजीव रावत ने किया व आभार ईश्वर बाबा ने माना तत्पश्चात बालिकाओं का गरबा रास प्रारंभ हुआ। इसमें समिति के सभी सदस्य पदाधिकारी क्षेत्रवासी व राजीव रावत मित्र मंडल के सभी लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।