

रतलाम। नवरात्रि के पावन पर्व पर जवाहर व्यामशाला के तत्वाधान में अंबर ग्रुप परिवार द्वारा विशाल चुनरी एवं कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। सर्वप्रथम प्रातः 9:00 कलश यात्रा में शामिल होने वाली महिलाएं एकत्रित हुई जहां पर समस्त महिला एवं पुरुषों को आयोजकों द्वारा फरियाली खिचड़ी एवं चाय स्वल्पाहार स्वरूप प्रदान की गई । इसमें सभी महिलाओं को कलश दिए गए व चुनरी साड़ी सभी महिलाओं ने पहन रखी थी व पुरुषों ने सफेद कुर्ता पजामा व आगे की ओर नवरात्रि पर्व को लेकर नौ देवियों के रूप में उपस्थित रही थी।उसके पश्चात चुनरी यात्रा में दिए जाने वाले कलश एवं श्रीफल की पूजा इस चुनरी यात्रा के आयोजक श्री दौलत पहलवान जी, श्रीमती ममता जी जाट एवं जाट परिवार द्वारा किया गया उसके पश्चात समस्त महिलाओं को कलश प्रदान किए गए करीब 10:00 बजे यह यात्रा जवाहर व्यायाम शाला परिसर से प्रारंभ हुई जो सैलाना बस स्टैंड होते हुए राम मंदिर ,जवाहर नगर ए कॉलोनी होते हुए जवाहर नगर सी कॉलोनी, बीमा हॉस्पिटल चौराहा, न्यू अलकापुरी, अलकापुरी अंबे माता मंदिर चौराहा होते हुए अलकापुरी मां चामुंडा मंदिर में समाप्त हुई जहां पर मां चामुंडा माता जी की आरती की गई। उसके पश्चात प्रसादी वितरण किया गया । इस सर्व धर्म सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से निकाली गई। चुनरी कलश यात्रा में शहर की सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष शामिल हुए। इस यात्रा का जगह जगह कई संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया जगह जगह स्वल्पाहार के स्टाल लगाए गए। इसमें अंबर ग्रुप के सभी सदस्य व पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे यह जानकारी पूर्व पार्षद राजीव रावत ने दी।