रतलाम । शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर घास बाजार मित्र मंडल द्वारा हषोल्लास पूर्वक माँ की आराधना की जा रही है। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर महाआरती में मुख्य अथिति के रूप में पधारे श्री रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल व एम आई सी सदस्य वार्ड 41 पार्षद श्री दिलीप गांधी, एम आई सी सदस्य विशाल शर्मा , जिला अध्यक्ष विप्लव जैन क्षेत्र के सभी श्रद्धालु महाआरती में उपस्थित रह कर धर्म लाभ लिया । घास बाजार मित्र मंडल द्वारा सभी आदरनीय को पुष्प गुच्छ भेट कर के सम्मान किया गया ।