
रतलाम। पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन मे सायबर सेल रतलाम की टीम द्वारा स्कुली छात्रो को सायबर फ्राड से बचाव हेतु आज दिनांक 27.09.22 को शा.उत्कृष्ठ विद्यालय रतलाम पर सायबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । सायबर सेल के प्र.आर. मनमोहन शर्मा, प्र.आर. लक्ष्मीनारायण सुर्यवंशी, आर. विपुल भावसार, मयंक व्यास, राहुल पाटीदार के द्वारा आम लोगो को सायबर जागरूकता संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदाय की गई । विद्यालय के प्राचार्य श्री सुभाष कुमावत सभी शिक्षको व छात्र छात्राओ के साथ उपस्थित रहे । जिसमें छात्र छात्राओ को अनजान लोगो की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्विकार न करने, सोशल मीडिया अकाउंट्स की प्रायवेसी व सुरक्षा के संबंध मे, लोगो को बिजली के बिल संबंधी एसएमएस भेजकर फ्राड करने, ओलेक्स पर फ्राड विज्ञापन डालकर फ्राड करने, अज्ञात नम्बर से सोशल मीडिया पर वीडियो कॉल द्वारा न्यूड व अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, जकर , आर्मी के अधिकारी द्वारा ट्रांसफ़र होने से अपना सामान कम किमत पर बेचे जाने के विज्ञापन , चायनीस एप से लोन देकर रिकवरी के नाम पर आपको व आपके कान्टेक्ट्स के लोगो को ब्लेकमेल , गुगल सर्च इंजन से कस्टमर केयर नम्बर खोजे जाने फ्राड , अनजान नम्बर से परिचित बन कर पैसो की मॉग करने व अनजान व्यक्ति के कहने पर एनी डेस्क, टीम व्हीवर आदि एप डाउन लोड करवाकर फ्राड करने, क्यू आर कोड भेज कर फ्राड करने आदि के संबंध में रखी जाने वाली सावधानी के संबंध में जानकारी प्रदाय की गई ।
सभी छात्रो को बताया गया की किसी भी प्रकार के लालच मे न आये । आनलाइन एकाउंट मे पैसा प्राप्त करने के लिए किसी भी प्रकार का पिन डालने की आवश्यकता नही होती है । पिन केवल पैसा भेजते समय डालना होता है । इस प्रकार के फ्राड से बचने के लिए हम सभी को जागरुक रहना होगा । तथा हमारे परिवार, मित्रो, बच्चो, बुजुर्गो आदी को भी जागरुक करना होगा । सायबर फ्राड होने पर बिना डरे पुलिस की सहायता लेनी चाहीए । कइ बार समय पर फरियादी पुलिस के पास पहुंचने पर ठगी गई रकम वापस भी दिलवाई गई है । सायबर हेल्पलाईन नंबर 1930 पर सहायता प्राप्त कर सकते है ।