रतलाम । मुख्यमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स योजना से रतलाम की देवी सिंह कॉलोनी के रहने वाले सुरेश चंद्र बाहेती को भी फायदा मिला है। योजना में सुरेश को 10 हजार रूपए बगैर ब्याज की ऋण राशि बैंक के माध्यम से राज्य शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई। नगर निगम में आवेदन प्राप्त किया गया। निगम अधिकारियों द्वारा कार्रवाई करते हुए सुरेश को विगत 1 वर्ष पूर्व 10 हजार का बगैर ब्याज का ऋण उपलब्ध करवाया गया। जिससे सुरेश को कोरोना काल के दौरान हुए नुकसान की न केवल भरपाई हुई बल्कि उनके व्यवसाय को भी उन्नति मिली है।
48 वर्षीय सुरेशचंद्र बाहेती रतलाम शहर में ठेला लगाकर चना तथा सिंग दाना बेचते हैं, उनका कहना है कि कोरोना काल में उनका व्यवसाय नहीं चल रहा था, तब बड़ी परेशानी हो गई थी ऐसे में जब मुख्यमंत्री स्ट्रीट वेंडर योजना ने सहारा दिया तो उनके कंधों में मजबूती आ गई। कोरोना काल के पश्चात लोन राशि से सुरेश ने नए उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी ठेला गाड़ी पर चना सिंग दाना भरकर बेचना शुरू कर दिया। गाड़ी चलने से अच्छा मुनाफा होने लगा, वर्तमान में 400 से 500 रूपए शुद्ध मुनाफा प्रतिदिन सुरेश को हो जाता है। इसके लिए सुरेश मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद देते हैं, जिनकी अभिनव योजना ने सुरेश की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया, परेशानी के दलदल से निकाला।