नालियों की अब निकलेगी तल तक गाद

  • महापौर श्री पटेल ने स्वच्छता रथ का किया शुभारंभ
  • वार्ड क्रमांक 7 की नालियों की हुई विशेष सफाई

रतलाम । शहर की सड़कों, गलियों, सार्वजनिक स्थानों की सफाई के साथ ही वार्डो की नालियों की भी विशेष सफाई करवाये जाने हेतु महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति प्रभारी श्री विशाल शर्मा, समाजसेवी श्री अनोखीलाल कटारिया, महापौर परिषद सदस्य, पार्षद व नागरिकों के साथ स्वच्छता रथ का शुभारंभ वार्ड क्रमांक 7 से कर नालियों की विशेष सफाई का कार्य प्रारंभ करवाया।
महापौर श्री पटेल ने बताया कि नवीन परिषद की मंशानुरूप शहर की सभी नालियों की सफाई का कार्य अभियान के रूप में किया जायेगा जिसके तहत नालियों में वर्षो से जमी गाद को तल तक निकाला जायेगा। इस कार्य के लिए प्रत्येक वार्ड से एक-एक सफाई मित्र को लेकर 49 स्वच्छता मित्रों की स्वच्छता गैंग बनाई गई है, स्वच्छता रथ जिस भी वार्ड में जायेगा वहां तब तक कार्य करेगा जब तक समस्त नालियों की सफाई का कार्य पूर्ण ना हो जाये।
महापौर श्री पटेल ने समाजसेवी श्री अनोखीलाल कटारिया के मुख्य आतिथ्य में स्वच्छता रथ का वार्ड क्रमांक 7 में शुभारंभ विधिवत् पूजा अर्चना कर अभियान की शुरूआत की। इस दौरान महापौर माननीय श्री पटेल, समाजसेवी श्री कटारिया, महापौर परिषद सदस्य सर्वश्री भगतसिंह भदौरिया, विशाल शर्मा, दिलीप गांधी, अक्षय संघवी, रामू डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद श्रीमती निशा सोमानी, श्री बलराम भट्ट, पूर्व पार्षद श्री पवन सोमानी के अलावा सर्वश्री प्रवीण पाटीदार, मयूर पुरोहित, धर्मेन्द्रसिंह देवड़ा, प्रकाश बंशीवाल, तन्मय त्रिवेदी, संतोष बैरागी, हिम्मत गेलड़ा, सुरेश शर्मा, संजय पाण्डे, राजेश पांचाल, संजय चौहान, राजेश शर्मा, अमृतलाल चौरसिया, प्रेम चौधरी आदि ने सफाई मित्र व वार्ड के नागरिकों के साथ नालियों की विशेष सफाई में अपना योगदान देकर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

Play sound