रतलाम ।नशीले पदार्थों के सेवन से मुक्ति के लिए आगामी 2 अक्टूबर से 30 नवंबर तक जिले में आयोजित की जाने वाली वित्त कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के तहत नशा मुक्ति अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है।
समिति में सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महापौर विशेष रूप से आमंत्रित रहेंगे। इसके सदस्यों में पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, आयुक्त नगर निगम, मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी, उपसंचालक सामाजिक न्याय सहित कई अन्य अधिकारी सम्मिलित हैं।