सेवा पखवाड़ा में श्री गोपाल गोशाला में पहुंचकर की गो सेवा

रतलाम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से आरंभ सेवा पखवाड़ा के तहत श्री गोपाल न्यास गोशाला पर गो सेवा की गई। गोशाला रोड स्थित गोशाला में गो माता की पूजन कर उन्हे मिष्ठान एवं पशु आहार (लापसी एवं गुड़) खिलाया गया। उक्त कार्यक्रम में महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, मंडल मंत्री कृष्णकुमार सोनी, शैलेंद्र डागा, मनोहर पोरवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, पार्षद रणजीत टांक, संगीता सोनी, धर्मेंद्र रांका, राजेश रांका, मधु पटेल, सुदीप पटेल, सत्यदीप भट्ट, नंदकिशोर पंवार, धर्मेंद्र देवड़ा, न्यास अध्यक्ष गोविंद सुरेका, पूर्व अध्यक्ष, सचिव बालकृष्ण माहेश्वरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। महापौर श्री पटेल ने गोमाता की सेवा की प्रशंसा करते हुए गो के माता दूध, गो-मूत्र एवं गोबर के लाभ बताए। साथ ही कृषि कार्य में इसकी उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में आभार अनिल सारस्वत ने माना।

Play sound