मनीष तिवारी के भजनों से धर्ममयी हुआ मेला

????????????????????????????????????

रतलाम । नगर निगम द्वारा आयोजित श्री कालिका माता नवरात्री मेले में रात्री में नागरिकों के मनोरंजन हेतु आयोजित कार्यक्रमों के तहत बीती रात 27 सितम्बर को प्रसिद्ध भजन गायक मनीष तिवारी ने अपने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर पुरे मेला प्रांगण को धर्ममयी कर दिया।
भजन संध्या की शुरूआत मनीष तिवारी ने भगवान श्री गणेश वंदना म्हारा कीर्तन में रस बरसाओ आओ जी गजानन्द आओ से की इसके बाद लाल लंगोटो, शिर्डी वाले सांई बाबा, राधिका गौरी से, म्हारा बाल गोविन्दा जी, मीठे रस से भरियो री, मैय्या के मंदिर में जैसे कई भजनों की प्रस्तुति देकर बड़ी संख्या में उपस्थित श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा ग्रुप के अन्य कलाकारों ने शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, कालिका माता की नृत्य नाटिका प्रस्तुती देकर देर रात तक रोके रखा।
प्रारंभ में भजन गायक श्री मनीष तिवारी व ग्रुप के कलाकारों का स्वागत महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला महामंत्री श्री प्रदीप उपाध्याय, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी श्री धर्मेन्द्र व्यास (गुड्डू भैय्या), राजस्व समिति प्रभारी श्री दिलीप गांधी, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति प्रभारी श्री विशाल शर्मा, विद्युत एवं यांत्रिकी समिति प्रभारी श्री अक्षय संघवी, क्षेत्रिय पार्षद श्री योगेश पापटवाल, पार्षद श्री धर्मेन्द्र रांका, श्रीमती प्रीति कसेरा, पूर्व महापौर परिषद सदस्य श्री मंगल लोढ़ा के अलावा श्री संजय शर्मा, श्री संजय कसेरा, हार्दिक मेहता सहित निगम अधिकारियों ने पुष्पहार से किया।

Play sound