एक दिवसीय गरबा रास का आयोजन 2 अक्टूबर को

उज्जैन । अखिल भारत हिन्दू महिला महासभा की ओर से नवरात्रि मां दुर्गा की आराधना हेतु आने वाली 2 अक्टूबर को एक दिवसीय गरबा रास का आयोजन किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती नीलू वर्मा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा की नवरात्रि हिंदुओं का एक प्रमुख पर्व है। इस दिनों मां की भक्ति में पूरा देश करता है। महिला हिंदू महासभा के तत्वधान में गरबा रास का आयोजन किया जा रहा है। जिस में सभी हिंदू बालिकाओं और महिलाओ का स्वागत है। आयोजन का समय शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक रहेगा। स्थान— सुरान होटल, दशेहरा मैदान उज्जैन मध्यप्रदेश। समस्त जानकारी युवा हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगल सिंह डाबी ने दी।

Play sound