रतलाम। श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आनंदमल छलाणी जैन द्वारा जैन दिवाकर विचार मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री अभय सुराणा को जैन कॉन्फ्रेंस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति में वरिष्ठ मार्गदर्शक के पद पर प्रतिष्ठित किया है ।आप को भेजे गए मनोनयन पत्र में लिखा है कि आप अपनी प्रतिभा, प्रतिष्ठा और सेवा भावना से जैन कांफ्रेंस के इस पद के माध्यम से संस्था को धार्मिक सामाजिक एवं मानव कल्याण की गतिविधियों को बल प्रदान करते हुए जैन कॉन्फ्रेंस को उच्चता प्रदान करने में पूर्ण सहयोग करेंगे।
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि अभय सुराणा की कार्यशैली को देखते हुए पूर्व में भी राष्ट्रीय स्तर पर आपको विभिन्न पदों का दायित्व प्रदान किया तथा समय-समय पर आपको गुरु भगवंतो द्वारा विभिन्न उपाधियों से अलंकृत भी किया गया।
अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच युवा शाखा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी निलेश बाफना ने बताया की श्री सुराणा के मनोनयन पर गुरु भगवंत एवं साध्वी मंडल ने अपना आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही राष्ट्रीय प्रमुख मार्गदर्शक श्री रमेश भंडारी एवं स्नेही जनों ने अपनी शुभकामनाएं प्रदान करी। अभय सुराणा ने अपने इस मनोनयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री छल्लानी एवं प्रमुख मार्गदर्शक श्री रमेश भंडारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि जैन कॉन्फ्रेंस को उच्चता प्रदान करने में सदैव सहयोगी रहेंगे।