जरूरतमंदों तक पहुंचाए जाएंगे कपड़े

रतलाम । दीपावली की खुशियां हर घर पहुंचे इस उद्देश्य को लेकर नगर कि समाज सेवी संस्था रॉबिन हुड आर्मी द्वारा मिशन घर की लक्ष्मी 3.0 शुरू किया गया है जिसके चलते शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फैले जरूरतमंदों को दीप पर्व पर कपड़ों का वितरण किया जावेगा।
कार्यक्रम संयोजक रिदम सोनी ने बताया कि संस्था द्वारा पूरे शहर के क्षेत्रों का घर घर जाकर सर्वे किया गया व जरूरतमंद परिवारों के सदस्यों की जानकारी ली गई तथा उन्हें किस साईज के वस्त्र चाहिए उसका पूरा लेखा-जोखा तैयार कर जरूरतमंद परिवारों को टोकन दिए जा रहे हैं। अजंता टॉकीज़ के सामने स्थित रोटरी हाल में कपड़े एकत्रित एवं छांटे जा रहे हैं। आप भी अगर कपड़े देना चाहें तो शाम 5 से रात की 10 बजे के बीच में आकर रोटरी हॉल पर कपड़े दे सकते हैं। संस्था के सदस्य 20 अक्टूबर तक कपड़े इक_े कर रहे हैं।जरूरतमंदों को 22 अक्टूबर को कपड़े वितरित कीये जाएंगे। इसके लिए जिन परिवारों को लाभान्वित करना है उन्हें टोकन देकर बुलाया जाएगा । इस कार्य में कार्यक्रम समन्वयक के रूप में जयमाला जाट, पायल पालीवाल फरीदा रावटीवाला, सेजल जैन को नियुक्त किया गया है। इस कार्यक्रम में संग्रह स्थान पार्टनर हैं रोटरी क्लब रतलाम, रोटरी सोशल वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट रतलाम। सम्यक तरंग जैन महिला मंडल भी इसमें सहयोग कर रहे हैं।