महापौर श्री प्रहलाद पटेल द्वारा अमृत सागर उद्यान का निरीक्षण

उद्यान को 2 दिवस में स्वच्छ-सुन्दर बनाने के दिये निर्देश

रतलाम । महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल ने स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति प्रभारी श्री विशाल शर्मा के साथ अमृत सागर उद्यान का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा वहां बड़ी तादाद में उगी गाजर घांस को देखकर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए 2 दिवस में उद्यान को स्वच्छ-सुन्दर बनाने के निर्देश दिये।
महापौर श्री पटेल ने अमृत सागर उद्यान का संपूर्ण निरीक्षण कर उद्यान प्रभारी श्री अनिल पारा को निर्देशित किया 30 मालियों की ड्यूटी लगाई जाकर 2 दिवस में संपूर्ण गाजर घांस हटवाई जाये साथ ही उद्यान को स्वच्छ सुन्दर बनाया जाये।

Play sound