जवाहर नगर अम्बे माता चौराहा से रिटायर्ड रेलवे कॉलोनी तक की सड़क निर्माण कार्य का 13 नवम्बर रविवार को होगा भूमि पूजन

रतलाम 8 नवम्बर । मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना द्वितीय चरण में मिनी स्मार्ट सिटी योजनान्तर्गत आर.आर. 01 अम्बे माता चौराहा जवाहर नगर से होते हुए इन्द्रा नगर, मेन रोड़ गांधी नगर मेन रोड होते हुए रिटायर्ड रेलवे कॉलोनी मेन रोड तक सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह, सांसद रतलाम झाबुआ श्री गुमानसिंह डामोर, विधायक रतलाम शहर श्री चेतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य में 13 नवम्बर रविवार को संपन्न होगा।
महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने उक्त सड़क निर्माण के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना द्वितीय चरण में मिनी स्मार्ट सिटी योजनान्तर्गत आर.आर. 01 अम्बे माता चौराहा जवाहर नगर से प्रारंभ करते हुए इन्द्रा नगर मेन रोड़, गांधी नगर मेन रोड एवं रिटायर्ड रेलवे कॉलोनी मेन रोड को सम्मिलित करते हुए इस रोड के अंत तक फुटपाथ, साईड ड्रेन, बॉक्स एवं हयूम पाईप कल्वर्ट, पेयजल लाईन शिफ्ंिटग, इलेक्ट्रिक लाईन षिफ्ंिटग एवं स्ट्रीट लाईट का कार्य 8 करोड़ 56 लाख की राशि से किया जायेगा।
उन्होने बताया कि उक्त सड़क निर्माण कार्य का कार्य स्वीकृत निविदाकार द्वारा प्रारंभ नहीं कराये जाने पर निगम द्वारा पुन: निविदा आमंत्रित की गई जिसमें निविदाकार श्री रूपेश पिरोदिया की निविदा को निगम द्वारा स्वीकृत किया गया है। उक्त सड़क निर्माण का भूमि पूजन नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह जी, सांसद रतलाम झाबुआ श्री गुमानसिंह डामोर, विधायक श्री चेतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य में 13 नवम्बर रविवार को किया जायेगा।
उक्त सड़क निर्माण के संबंध में कांग्रेस द्वारा राजनीतिक श्रेय लेने हेतु 10 नवम्बर गुरूवार को प्रात: 11 बजे जवाहर नगर में धरना प्रदर्शन किया जाकर जनता को भ्रमित किया जा रहा है। उन्होने नागरिकों से अपील की है कि कांग्रेस द्वारा किये जा रहे धरना प्रदर्शन में ना ही सम्मिलित हो ना ही भ्रमित हो।

Play sound