रतलाम । रोटरी क्लब रतलाम द्वारा दीप मिलन समारोह का आयोजन बिबड़ौद रोड़ स्थित नाहर ग्लोबल स्कूल रतलाम में आयोजित किया गया । समारोह के प्रारम्भ में रोटरी अध्यक्ष रवि नाहर द्वारा क्लब की तथा डिस्ट्रिक्ट की होने वाली गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी उपस्थित सदस्यों को दी।
पूर्वाध्यक्ष रोटे. संस्कार कोठारी द्वारा जनवरी माह में आयोजित होने वाली रोटरी कांफ्रेसके बारे में विस्तार से बताया ।
समारोह अन्तर्गत क्लब के सदस्यों के मनोरंजन के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए । जिसमें गीत-संगीत एवं विभिन्न गेम्स का सदस्यों ने भरपूर आनंद लिया एवं आतिशबाजी कर दीप मिलन उत्साह पूर्वक मनाया । सदस्यों के मनोरंजक गेम्स का संचालन रोटे. मितेश गादिया, रोटे. ज्योति पिपाड़ा व रोटे. अनिता नाहर ने किया तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया । कार्यक्रम के प्रारम्भ में रोटरी प्रार्थना का वाचन श्रीमती मल्होत्रा द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर क्लब के रोटे. रंगलालजी चौरडिय़ा, रोटे. राजेन्द्र चौधरी, रोटे. रूमी कांट्रेक्टर, रोटे. मोहन पिरोदिया, रोटे. विनोद मेहता एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एवंं आभार सचिव श्री आर.सी. अय्यर द्वारा किया गया ।