रतलाम । भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने सांसदगण गुमानसिंह डामोर, सुधीर गुप्ता, अनिल फिरोजिया एवं विधायकगण चेतन्य काश्यप, डॉ राजेंद्र पांडेय व दिलीप मकवाना की सहमति से बूथ प्रबंधन समिति का गठन किया है। समिति के जिला प्रभारी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा बनाए गए हैं। जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि विधानसभा स्तर पर बूथ प्रबंधन समिति में सैलाना के लिए डॉ विजय चारेल,आलोट के लिए राजेश परमार (ताल), जावरा के लिए महेश सोनी एवं रतलाम ग्रामीण के लिए बाबूलाल कर्णधार को प्रभारी बनाया गया है। रतलाम शहर विधानसभा का प्रभार जिला प्रभारी दिनेश शर्मा देखेंगे।