अ.भा.राजेंद्र जैन महिला परिषद द्वारा मिलन समारोह संपन्न

रतलाम। अ.भा.राजेंद्र जैन महिला परिषद शाखा रतलाम द्वारा नववर्ष मिलन समारोह एवं बाल दिवस के उपलक्ष्य में दीपोत्सव कार्यक्रम मूक बधिर बच्चों का स्वागत कर बैग और जरूरी सामान उपहार स्वरूप देकर तथा भोजन करवाकर उनके साथ हर्षोल्लास से जयंतसेन धाम में मनाया गया । इस उपलक्ष्य में सर्वप्रथम सामूहिक चैत्य वंदन , रंगोली प्रतियोगिता सहित कई आकर्षक धार्मिक गेम्स,प्रभु भक्ति आदि कार्यक्रम किये गए।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बाजना तहसीलदार रूपाली जैन ने कार्यक्रम की शुरुआत की । रूपाली जैन का स्वागत महिला परिषद पदाधिकारी ने किया । उद्बोधन में रूपाली जैन ने कहा कि महिलाएं हमेशा 24 घंटे काम करती है और खुद के लिए 10 मिनट भी नहीं निकाल पाती उन्होंने मोटिवेशनल स्पीच ने कहा कि आप सभी महिलाएं खुद के लिए 10 मिनट अवश्य निकालें। जिससे कि आपके जीवन में परिवर्तन आ सके। दीप प्रज्वलन के कार्यक्रम में सरोज कांसवा ,माया लुनावत ,रमिला सकलेचा ,मंजू मेहता, चंदा चौरडिया, ज्योति वोहरा ने किया । नवकार मंत्र वाचन अंजू राठौर ने किया । कार्यक्रम में उपस्थित ममता भंडारी, मंजू आंचलिया,लेखनी पोरवाल, ममता तलेरा, चंदा नांदेचा व परिषद की सभी सदस्याएं उपस्थित रही । रंगोली प्रतियोगिता व अन्य प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय और तृतीय का पुरस्कार वितरण किया गया तथा कार्यक्रम के अंत में रूपाली जैन को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संचालन रीना आंचलिया ने किया और आभार सारिका डूंगरवाल ने किया । यह जानकारी महिला परिषद अध्यक्ष चंदा चौरडिया व सचिव रीना आंचलिया ने दी ।