रतलाम । पुलिस द्वारा थाना ओधोगिक क्षेत्र रतलाम अंतर्गत घटित अंधे क़त्ल का 24 घंटो में खुलासा किया है तथा उक्त मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया एवं एक फरार है । प्राप्त जानकारी के अनुसार रतलाम थाना ओधोगिक क्षेत्र रतलाम अंतर्गत दिनांक 12/11/22 को फरियादी कृष्णा मोहन शर्मा द्वारा सुचना दी की उनका साला राजेश बासन दो दिन से घर पी.एन.ट.0 कालोनी रतलाम मे नही आया तो मेरी पत्नि सीमा ने उसके भाई राजेश वासन को उसके मोबाईल फोन 7987184483 पर फोन लगाया तो राजेश का फोन स्वीच आफ आ रहा था, तो फरियादी राजेश के घर राजीव नगर कालोनी में गया तो और देखा की घर का सामान बिखरा हुआ है और तीसरी मंजिल पर उसका साला राजेश वासन नग्न अवस्था मे मृत अवस्था में ज़मीन पर पडा हुआ है, उसके पैर बंधे थे तथा दोनो हाथ टेप से बंधे हुवे थे ओर मुह ओर आँखो पर भी सेलो टेप चिपका हुआ था। मृतक के दोनो पैरो के घुटनो पर दोनो हाथो की कोनीयो पर रगड़ के निशान है तथा उसके शरीर के नीचे काफी खून पडा हुआ राजेश मरा पड़ा था। सुचना पर मामला हत्या का पाए जाने पर थाना ओधोगिक क्षेत्र रतलाम में अपराध क्रमांक 808/22 धारा 302 भा0द0वि0 का अज्ञात आरोपी के विरुद्ध किया गया।
कार्यवाही- सुचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा एवं स्नस्रु टीम, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, डॉग स्क्वाड द्वारा भी घटना स्थल का निरिक्षण किया गया, शुक्ष्मता से निरिक्षण करने पर उक्त घटना को एक से ज्यादा व्यक्तियों द्वारा किये जाना प्रतीत हुए व प्रारंभिक जाँच में मृतक के साथ मार पीट किया जाना प्रतीत हुए ।
उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम द्वारा घटना स्थल का निरिक्षण किया व आवश्यक निर्देश दिए व घटना के खुलासे व उत्कृष्ट विवेचना हेतु तत्काल 4 पुलिस टीमो का गठन किया गया ।
गठित टीम द्वारा मामले को चुनौती की तरह लेते हुए तत्काल प्राप्त निर्देशों के उपरांत कार्यवाही प्रारंभ की गई व वैज्ञानिक विधाओ एवं स्थानीय मुखबिर तंत्र के माध्यम से घटना करीत करने वाले अरोपियो को मात्र 24 घंटो के भीतर चिह्नित कर गिरफ्तार करने में सफलता पायी ।
गिरफ्तार आरोपी – जगन्नाथ डाबिया पिता भूरा लाल, उम्र 38 साल, निवासी मोतीनगर, रतलाम एवं कमल राठौर पिता शांति लाल राठौर, उम्र 25 साल, निवासी धीरज शाह नगर, हाल हिम्मत नगर रतलाम ।
फरार आरोपी- विजय उर्फ बृजेश पिता बाबूलाल सोलंकी उम्र 26 साल निवासी न्यू अलकापुरी रतलाम
जप्त समग्री घटना में प्रयोग किया गया हथियार -1
एलईडी टी.वी- 2, गैस सिलिंडर – 1, आर्टिफीसियल आभूषण के बॉक्स -5
घटना का कारण – आरोपी विजय उर्फ बृजेश पिता बाबूलाल सोलंकी द्वारा मृतक राजेश वासन से 4 पहिया वाहन की लिखा पढ़ी पर 4-5 लाख उधार लिए गये थे इसकी लिखा पढ़ी मृतक के पास थी, मृतक द्व्रारा पैसे वापस मागे जाने पर आरोपी द्वारा अपने साथीयो के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया ।
घटना उपरांत अरोपियो द्वारा मृतक के घर से ञ्जङ्क, नकली आभूषण, गैस सिलेंडर ली जाना पाए जाने पर से प्रर्कन में धारा 397,460,34 भा0द0वि0 का इजाफा किया गया है .
सराहनीय भूमिका – उक्त सनसनीखेज़ मामले के खुलासे व अरोपियो की गिरफ़्तारी में नगर पुलिस अधीक्षक श्री हेमंत चौहान,कार्य0 निरीक्षक अय्यूब खान (थाना प्रभारी औधोगिक क्षेत्र रतलाम), उप निरीक्षक अनुराग यादव(थाना प्रभारी माणकचौक), उप निरीक्षक मुकेश सस्तिया(चौकी प्रभारी हाट रोड), उप निरीक्षक सत्येंद्र रघुवंशी(चौकी प्रभारी सालाखेड़ी), उप निरीक्षक सुरेश गोयल, स0उ0नि0 हीरालाल परमार, प्र0आर0 हेमेंद्र सिंह, प्र0आर0 नारायण सिंह जादौन, आर0 संदीप भदोरिया, आर0 दुर्गेश जाट, आर0324 हिम्मत सिंह,आर0 512 लखन सिंह, आर0 788 दीपक सिंह, आर0 974 शोभाराम शर्मा, आर0 59 वीरेंद्र बारोठ, आर0 787 पंकज बारिया, आर0 208 राकेश निनामा, आर0 36 सूर्य प्रशाद, आर0 1081 संजय. आर0 310 कारू लाल, आर0 72 मोहन लाल पाटीदार, आर0 772 विनोद, आर0 309 नब्बू डामोर, आर0 270 राजेश प्रजापत, आर0 रोशन एवं साइबर सेल के प्र0आर0 मनमोहन व आर0 विपुल भावसार, आर0 राहुल पाटीदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।