रतलाम । सांसद श्री गुमानसिंह डामोर 15 नवम्बर को जिले के भ्रमण पर आ रहे है। भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार श्री डामोर 15 नवम्बर को दोपहर 12.00 रतलाम आकर भगवान बिरसा मुण्डा जयन्ती के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे तथा दोपहर 3.00 बजे सैलाना के लिए प्रस्थान करेंगे।
सांसद श्री डामोर दोपहर 3.30 बजे सैलाना में नगर परिषद् के वार्ड क्रमांक 01 के हितग्राहियों को पट्टा वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा 4.00 बजे गोवर्धनपुरा जाएंगे। 4.15 बजे ग्राम गोवर्धनपुरा में 235.43 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले बागरियों की खेडी से गोवर्धनपुरा मार्ग के भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। सायं 4.45 बजे गोवर्धनपुरा से रामगढ के लिए प्रस्थित होंगे। सायं 5.00 बजे ग्राम रामगढ में 140.96 लाख रुपए की लागत से रामगढ से नारायणगढ तक निर्मित होने वाले सडक निर्माण के भूमिपूजन में भाग लेंगे तथा 6.00 बजे ग्राम रामगढ में कायकर्ताओं के साथ चर्चा कर 7.00 बजे झाबुआ के लिए प्रस्थान करेंगे।