- अगले साल से सामाजिक आंदोलन बने भगवान बिरसा मुंडा जयंती – सांसद श्री डामोर
- देश के महान सपूतो को भाजपा ने गौरव दिलाया – विधायक श्री काश्यप



रतलाम 15 नवम्बर । भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण संत श्री हीरागिरी जी महाराज के शिष्य श्री कानू भगत के मुख्य आतिथ्य, सांसद रतलाम-झाबुआ श्री गुमानसिंह जी डामोर, विधायक रतलाम शहर श्री चेतन्य काश्यप, रतलाम ग्रामीण विधायक श्री दिलीप मकवाना की अध्यक्षता, महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल के विशेष आतिथ्य, समाजसेवी श्री संजय निनामा की उपस्थिति में गोपाल गौशाला उद्यान सागोद रोड़ पर भव्य कार्यक्रम में संपन्न हुआ।
सांसद श्री गुमानसिंह डामोर ने इस अवसर पर कहा कि पिछले वर्ष देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जनजातिय गौरव दिवस मनाने की घोषणा भोपाल से की थी 1 वर्ष में ही हम जनजातिय गौरव दिवस धूमधाम से मना रहे है। उन्होने विधायक रतलाम शहर माननीय श्री काश्यप व महापौर श्री पटेल की प्रशंसा करते हुए कहा कि 1 माह के अल्प काल में ही भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित कर दी।
उन्होने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने 7 वर्ष के बाल्यकाल से विद्रोह की राजनीति शुरू करते हुए ‘हमारी धरती हमारा राजÓÓ का नारा देते हुए 20 वर्ष की उम्र में आजादी की अलख जगाई थी। अगले साल से भगवान बिरसा मुंडा जयंती को सामाजिक आंदोलन बनाए।
विधायक रतलाम शहर श्री चेतन्य काश्यप ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में जनजाति समाज के कई क्रांतिकारियों को भुला दिया गया था। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जनजाति समाज के क्रांतिकारियो सम्मान दिये जाने हेतु जनजातिय गौरव दिवस मनाने की घोषणा कर देश के महान सपूतो को भाजपा ने गौरव दिलाया।
उन्होने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा को जीते जी भगवान का दर्जा मिल गया था क्योंकि उन्हे दैविय शक्ति प्राप्त थी उन्हे अगर कोई बीमार व्यक्ति छू लेता था तो वह ठीक हो जाता था। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातिय गौरव दिवस के रूप में मनाने पर जनजातिय समाज में एक अलग ही उत्साह है आने वाले वर्षो में हम सब मिलकर ओर अधिक धूमधाम से इस दिवस को पर्व की तरह मनायेगें।
रतलाम ग्रामीण विधायक श्री दिलीप मकवाना ने इस अवसर पर कहा कि आज बड़े ही हर्ष का विषय है कि अल्प काल में ही हमने रतलाम नगर में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित हो गई है इससे जनजातिय समाज में हर्ष व्याप्त है। उन्होने कहा कि हमें इस गौरव दिवस को हमारे त्यौहारों की तरह बड़ी धूमधाम से मनाना चाहिये।
समाजसेवी श्री संजय निनामा ने इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की जीवन पर प्रकाश डालते हुए जनजातिय समाज के बच्चों से खुब पढ़ाई कर आगे बढऩे और अपनी परम्परा और संस्कृति को ना भूलने का आव्हान किया।
कार्यक्रम की शुरूआत विधिवत् पूजा-अर्चना के साथ भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के अनावरण व माल्यार्पण इसके बाद मध्यप्रदेश गान हुआ तत् पष्चात् उपस्थितजनों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
तत् पश्चात् आमंत्रित अतिथि श्री कानू भगत के सांसद श्री गुमानसिंह डामोर, विधायक रतलाम शहर श्री चेतन्य काश्यप, रतलाम ग्रामीण विधायक श्री दिलीप मकवाना, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, समाजसेवी श्री संजय निनामा, पूर्व विधायक श्री मथुरालाल डामोर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री प्रमेश मईड़ा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री ईश्वरलाल पाटीदार, नेता पक्ष श्री भगतसिंह भदौरिया, महापौर परिषद सदस्य सर्वश्री पप्पू पुरोहित, धर्मेन्द्र व्यास, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामू भाई डाबी, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती अनिता कटारा, श्रीमती अनिता वसावा, रणजीत टांक, भाजपा जिला महामंत्री श्री निर्मल कटारिया, श्री प्रदीप उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष सर्वश्री मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, कृष्ण कुमार सोनी, विनोद यादव, निलेश गांधी आदि का स्वागत निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट के अलावा सर्वश्री सुनील डामर, विजय गरवाल, बद्रीलाल डोडियार, राधे डामर, गौरीशंकर डामर, महेश डोडियार, प्रकाश मुनिया, सुनील डोडियार, लक्ष्मण डिंडोर आदि ने पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से किया।
इस अवसर पर पार्षद सर्वश्री रत्नदीप सिंह राठौर, योगेश पापटवाल, धर्मेन्द्र रांका, बलराम भट्ट, श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती देवश्री पुरोहित, श्रीमती शबाना, श्रीमती संगीता सोनी, श्रीमती कविता चौहान, श्रीमती आयुषी सांखला, पूर्व महापौर परिषद सदस्य श्री पवन सोमानी, पूर्व पार्षद श्री सुदीप पटेल, श्री सुशील सिलावट के अलावा सर्वश्री हेमन्त राहौरी, राकेश परमार, हार्दिक मेहता सहित बड़ी संख्या में जनजातिय समाजजन उपस्थित था।
कार्यक्रम का संचालन कवि श्री चंचल चौहान ने किया व आभार श्री महेश डोडियार ने माना।