पेंशनरों की समस्याओं का समाधान हमारी पहली प्राथमिकता: सक्सेना

  • अनुकरणीय सेवाओं के लिए सक्सेना सम्मानित
  • राष्ट्रीय पेंशनर डे को लेकर बैठक संपन्न

रतलाम। सेंट्रल गवर्नमेंट एवं रेलवे पेंशनर एसोसिएशन की “राष्ट्रीय पेंशन डे” को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक दो बत्ती स्थित निजी होटल में वरिष्ठ सलाहकार आई एल पुरोहित, रामखेलावन कुमायूं, अध्यक्ष प्रकाश व्यास की उपस्थिति में संपन्न हुई। श्री पुरोहित ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पेंशनर डे को धूमधाम से मनाया जाएगा तथा पोस्टल के 50 सेवानिवृत्त कर्मचारी सम्मिलित होंगे। महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता जैन ने कहा कि लगभग 50 महिलाएं पेंशनर सम्मेलन में सम्मिलित होगी। अध्यक्ष प्रकाश व्यास ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि खेलकूद सांस्कृतिक एवं विशाल पेंशनर सम्मेलन 16 व 17 दिसंबर को आयोजित होगा, 16 दिसंबर को खेलकूद एवं सांस्कृतिक तथा 17 दिसंबर को राष्ट्रीय पेंशनर डे मनाया जाएगा। बैठक के दौरान औद्योगिक क्षेत्र एसबीआई शाखा के प्रबंधक प्रदीप सक्सेना का पेंशनरों की समस्याओं को तुरंत हल करने के लिए मेडल एवं पुष्पहार से सम्मानित किया, प्रत्युत्तर में श्री सक्सेना ने कहा कि मैं पेंशनरों की सेवा कर सकूं यह मेरा सौभाग्य है और ड्यूटी भी है, हमारी कार्यप्रणाली में पेंशनरों की समस्या का समाधान पहली प्राथमिकता रहती है, आपने जीवित प्रमाण पत्र, फिक्स डिपाजिट, वरिष्ठ नागरिक डिपाजिट योजना एवं अन्य लाभकारी योजनाओं से पेंशनरों को आपने अवगत कराया। इस अवसर पर गुणशेखरन, बालकृष्ण तिवारी , मनोहरलाल को एसोसिएशन की मेडल प्रदान कर सदस्यता प्रदान की ।इस अवसर पर रामखेलावन कुमायूं , महेश चंद्र ओझा ,महेश चंद्र शर्मा, अरुण वाडकर, जया शर्मा, लाखराव ,द्वारका प्रसाद मिश्रा, एम.ए. खान, परवेज एहमद खान, प्रदीप ओझा, रमेश शुक्ला, पीसी जैन,मदनलाल मैहर, आर एस झाला ,राजेंद्र कुमार राठौड़ ,चांद नारायण, महेंद्र कौशिक, मुकेश जोशी आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन आभार प्रदर्शन एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश व्यास ने किया।

Play sound