थाना सुसनेर के दो प्रकरणों दस-दस हजार रुपए की उद्घोषणा जारी

आगर-मालवा | पुलिस अधीक्षक श्री राकेश सगर ने थाना सुसनेर में पंजीब़द्ध प्रकरण क्रमांक 178/2020 भारतीय दण्ड विधान की धारा 379 एवं प्रकरण क्रमांक 180/2020 भारतीय दण्ड विधान की धारा 394 में फरार अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु 10-10 हजार रुपए की ईनाम की उद्घोषणा जारी की गई है। जो व्यक्ति उक्त प्रकरणों के फरार अज्ञात अरोपी के संबंध में सूचना देगा या गिरफ्तार करवाएगा उसे घोषित ईनाम राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।

Play sound