शहर कांग्रेस ने मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस जन्म जयंती

रतलाम। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती शहर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धा पूर्वक तस्वीर पर पुष्पांजलि कर मनाई गई इस अवसर पर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने कहा की नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक प्रतिभावान नेता थे महान देशभक्त थे! नेता जी द्वारा दिया गया जय हिंद का नारा देश का राष्ट्रीय नारा बना! आम कांग्रेस सदस्य को गर्व होना चाहिए वह एक ऐसी दल के सदस्य जिसके नेताओं ने स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया और कुर्बानी दी है उसके विपरीत अन्य दल एक भी नेता का नाम ऐसा नहीं बता सकती जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम मे भाग लिया हो! कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को नवनियुक्त महासचिव श्रीमती यास्मीन शेरानी, प्रभु राठौड़, राजीव रावत, नासिर कुरेशी, सतीश पुरोहित, रजनीकांत व्यास, कमरुद्दीन कछवाया, हितेश पैमाल, वरिष्ठ अभिभाषक सुनील पारेख, अमर सिंह शेखावत, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, युवा कांग्रेस सय्यद वुसत एन.एस.यू.आई. अध्यक्ष निलेश शर्मा। जोयब आरिफ, श्रीमती आशा रावत, कविता महावर, मनीषा व्यास, ने संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या ने किया कार्यक्रम के पुनः नियुक्त शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया नवनियुक्त महासचिव श्रीमती यास्मीन शैरानी, एवं श्री प्रभु राठौड़ का स्वागत कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने किया ।