महापौर प्रहलाद पटेल के प्रस्ताव अनुसार माणक चौक सब्जी मण्डी के स्थान पर बनेगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

चांदनी चौक गोल मार्केट को पीपीपीमोड एवं टीआईटी रोड निगम स्वामित्व की भूमि पीपीई मोड पर बनाया जाएगा कमर्शियल कॉम्पलेक्स व पार्किंग स्थल महापौर परिषद ने स्वीकृति प्रदान की

रतलाम । महापौर प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में आयोजित महापौर परिषद की बैठक में माणक चौक सब्जी मण्डी के स्थान पर शॉपिंग मॉल, चांदनी चौक गोल मार्केट में पीपीपी मोड पर कमर्शियल कॉम्पलेक्स व पार्किंग, टीआईटी रोड निगम स्वामित्व की भूमि पर भी पीपीपी मोड से शॉपिंग मॉल निर्माण, शहर के समस्त टूलेन, फोरलेन मार्गाे के सेन्ट्रल लाईट पोल पर एलईडी लाईट युक्त प्रचार-प्रसार के बोर्ड लगाने, एम.पी. 43 फुड प्लाजा के दुकानों का आवंटन, निगम कर्मचारियों को समयमान वेतन, प्रधानमंत्री आवास योजना के फ्लेट आवंटन सहित अन्य जनहितैषी प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।
आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना मॉनिट ए$ योजना अन्तर्गत केबिनेट मंत्री एवं विधायक रतलाम शहर माननीय श्री चेतन्य जी काश्यप के नेतृत्व में माणक चौक सब्जी मण्डी के स्थान पर शॉपिंग कॉप्लेक्स बनाये जाने के प्रस्ताव को महापौर परिषद द्वारा स्वीकृति प्रदान की।
चांदनी चौक स्थित गोल मार्केट में पीपीपी मोड पर कमर्शियल कॉम्पलेक्स व पार्किंग स्थल बनाये जाने हेतु निगम में नियुक्त श्रीमती संगीता पद्म मालवीय इंदौर से स्वीकृत दर पर विस्तृत कार्य योजना बनाये जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई।
टीआईटी रोड स्थित निगम स्वामित्व की भूमि पर पीपीपीमोड पर शॉपिंग मॉल बनाये जाने हेतु विषय विषेशज्ञ से विस्तृत कार्य योजना बनाये जाने के प्रस्ताव को भी महापौर परिषद द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई।
इसी के साथ प्रारंभिक रूप से सुभाष नगर से बोहरा बाखल होते हुए अमृत सागर तालाब तक आर.सी.सी बॉक्स नाला निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति के साथ ही शहर के अन्य बड़े नालो कों भी पक्का करने की कार्यवाही किये जाने के प्रस्ताव को महापौर परिषद द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई।
शहर के समस्त टूलेन, फोरलेन मार्गाे के सेन्ट्रल लाईट पोल पर एलईडी लाईट युक्त प्रचार-प्रसार के बोर्ड के लगाने हेतु विभाजित किये गये 6 क्लस्टरों के तहत आमंत्रित की गई निविदा में 5 क्लस्टरों की प्राप्त निविदा में प्राप्त उच्चतम दर को स्वीकृत करते हुए संत रविदास चौक से नमकीन क्लस्टर तक, सायर चबुतला से शिक्षा विभाग ऑफिस तक के क्लस्टर की पुनः निविदा आमंत्रण को स्वीकृति प्रदान की गई।
एमपी 43 फूड प्लॉजा में निर्मित 43 दुकानों में से 27 उच्चतम दर वाले निविदाकारों के द्वारा निविदा के अनुरूप समयावधि में 25 प्रतिशत राशि जमा कराने वालो को दुकान आवंटन की कार्यवाही एवं शेष 16 दुकानों की पुनः निविदा आमंत्रित किये जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई।
नगर निगम के 14 अधिकारी/कर्मचारी जिन्होने 10, 20 तथा 30 वर्ष को तृतीय समयमान वेतनमान एवं 35 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण करने वाले को चतुर्थ समयमान वेतनमान का लाभ दिये जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई।
प्रधानमंत्री आवास योजना के एएचपी घटक अर्न्तगत डीपीआर-3 बंजली निर्मित एलआईजी फ्लेट का प्रथम आओ प्रथम पाओ के आधार पर 3 आवेदकों को एलआईजी फ्लेट का अस्थाई आवंटन किये जाने के प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान की गई।
वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु संपत्तिकर की दरों में बिना किसी बदलाव यथावत रखे जाने के अलावा कोठारी मार्केट स्थित दुकान नम्बर 49 व 50 को किराये पर दिये जाने के लिये प्रदान किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई। आयोजित बैठक में महापौर प्रहलाद पटेल के अलावा महापौर परिषद सदस्य भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामुभाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, निगम आयुक्त अनिल भाना, उपायुक्त सचिन सिटोले, कार्यपालन यंत्री महेश सिरोहिया़, सहायक यंत्री अनवर कुरेशी, निलेश पंचोली, उपयंत्री मनीष तिवारी, विनोद पाटीदार, निगम सचिव राजेन्द्र शर्मा के अलावा वासुदेव बैरागी, अनिल माली, धर्मेन्द्र आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *