मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का सदस्यता अभियान प्रारंभ

रतलाम । मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ जी भदौरिया के निर्देश पर आज पूरे प्रदेश के साथ साथ रतलाम जिले में भी संघ की वर्ष 2027 की सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया । संघ द्वारा इस बार ऑनलाइन सदस्यता की जा रही है । सदस्यता 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी ।
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला महासचिव दिनेश दवे ने बताया कि रतलाम जिला कार्यालय पर आज सुबह 11 बजे रतलाम संभाग अध्यक्ष राजेश जैन, जिलाध्यक्ष विजय मीणा, संभागीय पदाधिकारी सुजीत उपाध्याय , जिला कोषाध्यक्ष किशोर जोशी, निलेश बाफना, मुबारक शेरानी, चैतन्य शर्मा, सिकंदर पटेल , राजेश वासनवाल, ने ऑनलाइन सदस्यता की प्रक्रिया पूरी करते हुए आवेदन प्रस्तुत किए । श्री दवे ने बताया कि रतलाम शहर के अतिरिक्त नामली ब्लॉक, पिपलोदा ब्लॉक, जावरा ब्लॉक एवं आलोट ब्लॉक में भी ऑन लाइन सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *