रविवार 4 अक्टूबर को अग्रसेन आनंद मेले के साथ होगी महोत्सव की शुरुआत

रतलाम । समाज प्रवक्ता मितेश अग्रवाल ने बताया कि श्री पंचांन अग्रवाल समाज प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दिनांक 11 अक्टूबर रविवार को महाराजाधिराज अग्रसेन जी महाराज की जयंती समाज प्रमुख श्री शांतिलालजी चौधरी के नेतृत्व में बड़े ही उत्साह उमंग के साथ मनाने जा रहा है।
अग्रसेन सोशल ग्रुप अध्यक्ष महेश अग्रवाल व सचिव विजय अग्रवाल ने बताया जयंती महोत्सव की शुरूआत दिनांक 4 Oct रविवार को अग्रसेन आनंद मेले के साथ की जाएगी। श्री बड़बड़ बालाजी का बड़ा मंदिर पर आयोजित इस मेले में प्रातः गो सेवा की जाएगी। सोशल ग्रुप उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष रितेश अग्रवाल ने बताया कि संध्या 4 बजे से सभी आयु वर्ग के लिए विभिन्न गेम्स आयोजित किए जाएंगे।साथ ही स्वादिष्ट व्यंजन के स्टॉल्स लगाए जाएंगे।

दिनांक 6 अक्टूबर मंगलवार- श्री खाटू श्याम भजन संध्या
पर्व समिति प्रमुख महेशजी गोयल ने बताया भजन गायक पंडित गोपालजी शर्मा द्वारा 6 अक्टूबर को संध्या 7.30 बजे से भव्य श्री खाटू श्याम भजन संध्या धनजी बाई का नोहरा स्थित अग्रवाल धर्मशाला पर आयोजित की जा रही है। जिसमें बाबा का आलौकिक दरबार सजा,पवन ज्योत जलाई जाएगी।

दिनांक 7 अक्टूबर बुधवार
संगम त्यौहारों का(फेस्टिवल with dance) संध्या 7.30 बजे से
अग्रवाल युवा संगठन अध्यक्ष पंकज मित्तल व सचिव आशीष मित्तल ने बताया त्यौहारों की थीम पर 2 ग्रुप मै यह प्रतियोगिता आयोजित की जावेगी जिसमें समय सीमा 3 मिनट रहेगी।

दिनांक 8 अक्टूबर गुरुवार पारिवारिक डांस थीम
श्री पंचांन एकता वुमेंस क्लब द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता संध्या 7:00 बजे से आयोजित की जाएगी। जिसमें प्रत्येक प्रतियोगी को किसी एक रिश्ते के ऊपर अपना डांस समर्पित करना है।

दिनांक 9 अक्टूबर शुक्रवार
फूलों की रंगोली (प्राकृतिक फूलों व पत्तियों से)
संध्या 5 बजे से
फैंसी ड्रेस- संध्या 6 बजे से
रिश्तों की केमिस्ट्री – संध्या 6.30 बजे से
राजस्थानी युगल – 7: 00 बजे से
उक्त सभी प्रतियोगिताएं श्री पंचान अग्रवाल महिला मंडल द्वारा आयोजित की जाएगी।

रविवार 11 अक्टूबर- श्री अग्रसेन जयंती
प्रातः 10.30 बजे कलश स्थापना, दोपहर सामाजिक सहभोज

भव्य शोभायात्रा
संध्या 6:30 बजे माणक चौक स्थित गोपाल जी का बड़ा मंदिर से पंचान अग्रवाल समाज द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी जो कि शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई धनजी भाई का नोहरा स्थित अग्रवाल धर्मशाला पर पहुंचेगी।

प्रतिभा सम्मान
कार्यक्रम संयोजक सुनील अग्रवाल, CA कृष्ण गोपाल अग्रवाल एवं ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि स्वर्गीय श्री एस.एम. अग्रवाल की स्मृति में दसवीं एवं 12वीं कक्षा में 80 परसेंट से ऊपर एवं उच्च शिक्षा पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा।
समाज प्रमुख श्री शांतिलाल जी चौधरी,श्री ओम जी अग्रवाल, महेश जी अग्रवाल, महेश जी गोयल, राजेशजी गोयल, केदार जी अग्रवाल, किशोर जी मित्तल ने सभी समाजजनों से आग्रह किया है कि अग्रसेन जयंती महोत्सव के दौरान होने वाले विभिन्न कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित होकर सामाजिक एकता का परिचय देवें। उक्त जानकारी प्रवक्ता मितेश अग्रवाल ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *