श्रमण संघ के 75वें अमृत महोत्सव पर रतलाम में निकली भव्य ‘अहिंसा पदयात्रा’

​रतलाम 1 अक्टूबर। श्री ऑल इंडिया श्वे. स्था. जैन कॉन्फ्रेंस युवा शाखा मध्यप्रदेश प्रांत की रतलाम इकाई द्वारा श्रमण संघ की स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव वर्ष 2026 के अंतर्गत भव्य ‘अहिंसा पदयात्रा’ का आयोजन किया गया। ​यह पदयात्रा आयम्बिल तप आराधिका महासती प्रफुल्ला जी म.सा ठाना 5 एवं प्रवर्तक श्री प्रकाश मुनि जी महाराज साहब के पावन सानिध्य में प्रातः 8:15 बजे नीमचौक स्थानक से प्रारंभ होकर हनुमान रूण्डी तक निकाली गई। पदयात्रा में 23 सिद्धि तप तपस्वियो सहित समाजजनों ने परिवार सहित बड़ी संख्या में भाग लिया।
​​अहिंसा के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित इस यात्रा में युवाओं का विशेष उत्साह देखने को मिला। पदयात्रा के दौरान आमजन को नशा मुक्ति एवं शाकाहार अपनाने का संदेश दिया गया। ​आयोजकों ने बताया कि भगवान महावीर के “अहिंसा परमो धर्मः” के सिद्धांत को आचरण में उतारना ही इस अमृत महोत्सव की वास्तविक सार्थकता है। आज के समय में जब समाज को आपसी भाईचारे और शांति की आवश्यकता है, तब विचारों, वाणी और व्यवहार में प्रेम, करुणा व सद्भाव अपनाना ही सच्ची अहिंसा है।
​​कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री जैन दिवाकर नवयुवक मंडल एवं श्री सौभाग्य जैन नवयुवक मंडल का विशेष सहयोग रहा। ​इस अवसर पर प्रांतीय युवा अध्यक्ष सुविधि कुमार जवेरी, महामंत्री अमित मोदी जैन, कोषाध्यक्ष वैभव जैन, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ (नीमचौक) के पदाधिकारी, मनीष मंडलेचा, आशीष कटारिया, रखब चत्तर, वीरेंद्र कटारिया, निलेश मेहता, पारस मेहता, अरिहंत बोराणा सहित बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे। ​अंत में सभी तपस्वीओ की तप अनुमोदना के बाद कार्यक्रम संयोजक शुभम् भंडारी एवं यश पुंगलिया ने सभी उपस्थित जनों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *