भाजपा सूरजमल जैन मंडल की बैठक सम्पन्न
रतलाम । भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश एवं जिला कार्यसमिति की बैठक के क्रम मे शनिवार को पैलेस रोड़ स्थित भाजपा कार्यालय मे सूरजमल जैन मंडल की बैठक मंडल प्रभारी लालबहादुर पाटीदार एवं जिला महामंत्री निर्मल कटारिया की उपस्थिति मे हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी ने की।
इस अवसर पर संगठन एप्प का अधिक से अधिक उपयोग करने का आव्हान् किया गया। बैठक मे मंडल प्रभारी श्री पाटीदार ने भाजपा के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होने बूथ स्तर तक सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आव्हान किया।
इस अवसर पर पार्टी के जिला संयोजक नीलेश राव, मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी, पीरुलाल सोनावचा मंचासिन रहे। बैठक मे मंडल के सभी पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी, एमआईसी सदस्य एवं पार्षद गण उपस्थित थे।