ऋषभदेव गौरव न्यास युवा प्रतिभाओं एवं पत्रकारों को सम्मानित करेगा

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । ऋषभदेव गौरव न्यास पूर्व वर्षानुसार इस वर्ष भी जैन समाज गौरव एवं जैन युवा गौरव से सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं के अलावा दिगंबर जैन समाज की विभिन्न विधाओं में सक्रिय पांच युवाओं और तीन जैन पत्रकारों को भी सम्मानित करेगा।
न्यास के अध्यक्ष डॉ अनुपम जैन एवं धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि सम्मानित होने वाली युवा प्रतिभाएं हैं सर्व श्री सौरभ जैन बड़जात्या (सीएस), चिंतन जैन बाकीवाला (गायक), ललित जैन (तकनीक), उन्नित जैन झांझरी(विधि) एवं अंकिता जैन (आर्किटेक्ट) इसी प्रकार पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत जैन समाज की पत्रकार प्रतिभाओं श्रीमती रेखा जैन ( श्रीफल समूह), डॉ जैनेंद्र जैन (स्वतंत्र पत्रकार) एवं महावीर टाइम्स के संपादक श्री हेमंत जैन को भी 18 अक्टूबर को रविंद्र नाट्य ग्रह में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। दद्दू ने बताया कि समारोह में जैन समाज गौरव सम्मान दिगंबर जैन महा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री अशोक जैन बड़जात्या एवं जैन युवा गौरव सम्मान बहुमुखी प्रतिभा संपन्न युवा अर्पित जैन वाणी को प्रदान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *