रितेश नाथ जिला बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोनित

रतलाम । जिला बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन द्वारा 8 फरवरी 2023 बुधवार मिडवे ट्रीट पर सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला सचिव डॉ कुलदीप त्रिवेदी ने बताया की चुनावी प्रक्रिया में जिला बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन के रजि. सदस्यों द्वारा निर्विरोध बहुमत से रितेश नाथ को निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुना गया ।
एसोसिएशन को सही दिशा और दशा देने के लिए पुन: प्रवीण सोनी को चेयरमैन का पद ग्रहण करवाया गया। राहुल औसतवाल जावरा अध्यक्ष मनोनित हुए। तीनों शिखर प्रमुखों को इंडियन बॉडीबिल्डर्स फेडरेशन मुंबई के कोषाध्यक्ष अतिन तिवारी व एसो.,संरक्षक भगत भदौरिया ,मुबारिक खान सा. के द्वारा अभिनंदन व पदभार पत्र सौंपा गया। जिम संचालक के रूप में सुनील सोलंकी, असलम खान,अमजद खान, दीपक सांखला, राजकुमार शिंदे, शाहबाज खान, रिफाकत शेरानी ने सम्मान किया।
अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता गौरव अजमेरा ने की व मुख्य अतिथि राजकमल जैन व विशाल शर्मा रहे। अतिथियों का सम्मान करमजीत सिंह सिद्धू, सय्यद जमील,आकाश माली, संजय सीरवी,आशीष शिवहरे,पीयूष परमार,विजय राठौड़, पर्वत खरे, मोहित जैन, रिजवान मंसूरी,प्रदीप राठी,मनोज श्रीवास्तव आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ कुलदीप त्रिवेदी ने किया व आभार जिला कोच असलम खान ने माना।