
बड़ीसादड़ी (सुनील मेहता “कान्हा”) । श्रमण संघीय उपाध्याय प्रवर गुरुदेव मूल मुनिमसा के दीक्षा दिवस ,राष्ट्र संत कमल मुनि “कमलेश” के 67 वे जन्म दिवस एवं साध्वी मंगल प्रभा मसा के 36 वे दीक्षा दिवस के उपलक्ष्य में नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप जैन दिवाकर महिला मंडल के सानिध्य में आयंबिल भवन ( जैन दिवाकर सामायिक भवन ) पर दोपहर 2.00 बजे से 3.00 बजे तक रखा गया । एवं साथ ही जैन दिवाकर महिला मंडल के सानिध्य में ही जन्म दिवस एवं दीक्षा दिवस के उपलक्ष्य पर मधुबाला छाजेड परिवार की ओर से ऊ शांति गोशाला में गायो को चारा खिलाया गया। हर्षिता पितलिया के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में पारस मल ,सुनील कुमार पितलिया परिवार की ओर से प्रभावना वितरित की गई। जैन दिवाकर महिला मंडल के पदाधिकारी एवं अनेक श्राविकाओ ने इन पुनीत कार्य मे भाग लिया।