
रतलाम 15 फरवरी 2023। जिले के ग्राम विंज्याखेडी में रहने वाले बाबूलाल को विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत लाभार्थी के रूप में वृद्धावस्था पेंशन का स्वीकृति पत्र मिला तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
68 वर्षीय बाबूलाल ने बताया कि मजदूरी करके अपना जीवन बसर किया है। अब वृद्धावस्था में मजदूरी नहीं हो पाती है। जब मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान संचालित हुआ तो उनको हितग्राही के रूप में वृद्धावस्था पेंशन के लिए चयनित किया गया था। जब विकास यात्रा उनके गांव आई तो जनप्रतिनिधियों के हाथों मुझे भी वृद्धावस्था पेंशन का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। अब बाबूलाल को प्रतिमाह 600 रुपए पेंशन मिलेगी। बाबूलाल मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को धन्यवाद दे रहे थे।