पर्यावरण स्वास्थ्य और आर्थिकता की सुरक्षा पशुधन के बिना कदापि संभव नहीं है – राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश

मल्हारगढ़ वृंदावन गौशाला 15 फरवरी 2023 । महाशिवरात्रि के पावन प्रसंग के पर्व पर गोवंश अथवा नंदी को सुरक्षित करने का संकल्प लेना उनकी पूजा भक्ति से बढ़कर है । राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने संबोधित करते कहा कि हम मार्बल के नंदी के तो आरती उतारेंगे और जिंदे नंदी गंदगी प्लास्टिक खाते हो कर देख कर अनदेखा कर लेंगे इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है।
मुनि कमलेश ने बताया कि रामकृष्ण और महावीर के देश में गोवंश की दुर्दशा को देखकर अंतरात्मा रो पड़ती है धार्मिक उत्सव का पैसा ही गो सेवा में लगा दे तो दावे के साथ कहता हूं एक भी गोवंश रोड पर नजर नहीं आएगा जैन संत ने कहा कि साक्षात गोवंश को अनदेखा कर मार्बल के भगवान की पूजा मुर्दे को शृंगार कराने के समान है ।
राष्ट्रसंत ने स्पष्ट कहा कि एशियाई देशों मैं कोई भी प्राणी रोड पर नजर नहीं आता हम उनसे सबक ले किसी प्राणी का रोड पर होना स्वच्छता अभियान का जनाजा निकालना है ट्रैफिक कानून की धज्जियां उड़ाना है
जैन संत ने कहा कि पर्यावरण स्वास्थ्य और आर्थिकता की सुरक्षा पशुधन के बिना कदापि संभव नहीं है ग्राम पंचायत चलदू मैं मुनि कमलेश की प्रेरणा से 5 साल पहले गौशाला का भूमि पूजन हुआ था आज कार्यकर्ताओं की मीटिंग हुई सरपंच शुभम सिंहजी अध्यक्षता विधायक श्री दिलीप जी परिहार से चर्चा के बाद मार्च के प्रथम सप्ताह में उद्घाटन कमलेश के सानिध्य में कराने का निर्णय लिया गया वृंदावन गौशाला 35 बीघा में निर्माण हो रहा है सरकार ने 3500000 का बजट पास किया है 2500000 लग चुके हैंश्री जैन दिवाकर गुरु कमल गो सेवा समिति के द्वारा संचालित किया जाएगा अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली के वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉक्टर बोरीवाल महिला शाखा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रानी राणा माया देवी वीरवाल रमेश जी मेहता सरपंच प्रशासनिक अधिकारी सभी ने भाग लिया 17 फरवरी को

Play sound