न्याय मूर्ति माननीय श्री जे.के.माहेश्वरी का माहेश्वरी समाज द्वारा अभिनन्दन

रतलाम। न्यायमूर्ति माननीय जे.के.माहेश्वरी जी के रतलाम प्रवास के दौरान माहेश्वरी समाज के पदाधिकारियों व समाजजनों ने मुलाकात कर शाल श्रीफल से अभिनंदन किया । करीब 30 मिनिट की मुलाकात में आपने समाज की कई समस्याओं के बारे बात की । समाज अध्यक्ष शैलेंद्र डागा ने आपको समाज से रूबरू होने के लिये निमंत्रण भी दिया। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष शैलेंद्र डागा,डॉ. बी.एल. तापड़िया, नरेंद्र बाहेती, द्वारका दास भंसाली, पवन सोमानी, माधव काकानी, कैलाश मालपानी, भूपेंद्र चिचानी, राजेश माहेश्वरी, राजेश गिलड़ा, आदित्य डागा उपस्थित थे।

Play sound