हैदराबाद । हिमायत नगर स्थित सिग्नेचर अपार्टमेंट में ओजस्वी वक्ता कपिलमुनि जी म.सा.. का होली चातुर्मामासिक कार्यक्रम सोमवार को कम्प्युनिटी हॉल में जप तप की आराधना के साथ समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रात: ९.१५ बजे से चौबीसी तीर्थंकर भगवान की स्तुति लोगस्य जाप के साथ हुआ । उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरूदेव के निर्देशानुसार एकाग्रता पूर्वक विश्व शांति की मंगल कामना से जप साधना की । सभी ने समवेत स्वरों में उत्कीर्तन सूत्र का उच्चारण करके वातावरण को भक्तिमय बना दिया । इस मौके गुरूदेव श्री कपिलमुनिजी म.सा. ने उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि होली पर्व भारतीय पंरपरा का एक रंग भरा त्यौहार है । व्यक्ति को सदगुणों के रंग में अपने जीवन को रंगीन बनाने का प्रयास और दुर्गुणों में परहेज करना चाहिए । मुनिश्री ने कहा कि वर्तमान मे अहंकार सबसे बड़ा दुर्गुण है इसने महामारी का रूप धारण कर लिया है । अहंकार ने व्यक्ति के हृदय को पाषाण की तरह कठोर बना दिया है । मुनिश्री कहाकि जीवन में कम से कम दो स्थानों पर अहंकार का महत्व देना चाहिए । एक उनके साथ जो आपकी जिंदगी की दुनिया में है और दूसरा धर्म के मंच के इस्तेमाल अहं पुष्टि के लिए नहीं करें बल्कि अहम को गलाने के लिए करें । तभी जीवन सफल और सार्थक हो सकेगा । उन्होंने आगे कहा कि संसार के जितने भी रंग है वे सब फीके और क्षणिक है ।
आज के दिन दुर्गुण और बुराईयों का दहन करके आत्मा को पवित्र बनाने का संकल्प करना चाहिए । इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आयंबिल, उपवास, तेला आदि तप की आराधना की । इस असवर पर आयकर विभाग अधिकारी श्री निवास राव, सुभाष चन्द्र डागा, पारसमल कटारिया, नेमीचंद कटारिया, समाजसेवी हर्षकुमार मुणोत, भंवरलाल कटारिया, राजेन्द्र कटारिया, विनोद विक्रम कीमती, सुरेश कटारिया, राजेन्द्र पींंचा, मनीष आंचलिया, श्रेणिक राज बोहरा, सुरेन्द्र सिंघवी, गजेन्द्रसिंह ठाकुर, गोपजी सुखवानी, सुरेन्द्र दुग्गड़, किशोर ल$ोढ़ा, किशोर कटारिटा, बलराम खानचंदानी, दिनेश धारीवाल, जैन कांफे्रस महिला शाखा की प्रांतीय अध्यक्ष ममता सांखला, श्रईमती तारा कीमती आदि गणमान्य व्यक्ति सहित हैदराबाद-सिकंदाराबद के विविध उपनगरों से बड़ी संख्या श्रावक श्राविकाएं उपस्थित थे । इस कार्यक्रम का सफल बनाने में हिमायत नगर क्षैत्र व सिग्नेचर अपार्टमेंट के श्रद्धालु श्रावक श्राविकाओं की सक्रिय भूमिका रही । कर्मठ कार्यकर्ता दिलीप लोढ़ा ने आंगतुकों का स्वागत करते हुए होली चार्तुमास का अवसर प्रदान करने हेतु गुरूदेव के प्र्रति कृतज्ञता व्यक्त की । पवन कटारिया ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ श्रावक रत्न कांतिलाल नाहर ने किया ।